September 15, 2026

गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी कनाडा से डिपोर्ट: पंजाब AGTF ने हिरासत में लिया, अमेरिका में अनमोल बिश्नोई को दी थी मदद - Chandigarh News

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी करमवीर सिंह को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है।

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी करमवीर सिंह को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया है। करमवीर सिंह को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद भारत लाया गया था। करमवीर लॉरेंस से जुड़े नेटवर्क के लिए काम क

.

पंजाब पुलिस के अनुसार, करमवीर सिंह ने अमेरिका में लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। यानी उसके रहने, छिपने और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं में मदद की थी। इसी वजह से पंजाब पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। करमवीर सिंह के खिलाफ SAS नगर के स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज है। इस मामले में IPC, आर्म्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

करमवीर सिंह पर पहले से दर्ज हैं ये मामले…

  • 3 सितंबर को जारी किया गया था LOC: करमवीर सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की AGTF ने 3 सितंबर 2026 को उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। LOC जारी होने के बाद उसके भारत आने पर सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद जब उसे कनाडा से डिपोर्ट कर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट लाया गया तो AGTF पंजाब की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
  • हत्या से लेकर रंगदारी तक के मामले दर्ज: पुलिस के मुताबिक, करमवीर सिंह का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करमवीर सिंह किन-किन लोगों के संपर्क में था और विदेश में रहते हुए वह गैंगस्टर नेटवर्क के लिए किस तरह काम कर रहा था। जांच में उसके संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
  • विदेश से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस की नजर: पंजाब पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर नेटवर्क के सदस्य विदेश में रहकर भारत में अपने साथियों के जरिए आपराधिक गतिविधियां चलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। करमवीर सिंह की गिरफ्तारी को इसी कार्रवाई की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।

गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी पंजाब पुलिस ने कहा है कि ट्रांसनेशनल यानी विदेशों से संचालित हो रहे गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। विदेश में छिपे या वहां से आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले वांछित आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।