Abhijeet Dipke:CJP प्रमुख अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) सोशल मीडिया पर उनके परिवार और रिश्तों को लेकर किए जा रहे दावों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके रिश्तों को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। अभिजीत ने फेसबुक पेज और अपनी प्रोफाइल को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने विहान से अपने रिश्ते और दादी की मौत (Abhijeet Dipke Dadi Death) को लेकर किए जा रहे झूठे दावों पर नाराजगी जताई।
'मेरा फेसबुक पेज है ही नहीं'
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि मैंने फेसबुक पेज पर कुछ पुलिस ऑफिसर की AI फोटो पोस्ट की है, ऐसा दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फनी चीज ये है कि मेरा फेसबुक पेज है ही नहीं। मेरी फेसबुक प्रोफाइल है, जिस पर मैंने कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।
'विहान मेरा कजन नहीं, मेरा नेफ्यू है'
Vihan is my nephew not cousin 🤦🏻♂️
But I must admire the sheer confidence of your pea-sized brains in telling the world how I’m related to my own family. https://t.co/1kQfva4Idt
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
विहान दिपके (Vihaan Dipke) से अपने रिश्ते को लेकर अभिजीत दिपके ने कहा कि अरे गधों, विहान मेरा कजन नहीं, मेरा Nephew (भतीजा) है। मेरे रिलेशन अब मुझे ही एक्सप्लेन करोगे तुम। उन्होंने अपनी दादी और विहान के रिश्ते को लेकर भी सफाई दी। अभिजीत ने कहा कि मेरी दादी की डेथ हुई है, वो विहान की ग्रेट ग्रैंड मदर थीं।
Abhijit Dipke's Daadi passed away long ago, it was Vihaan Dipke's Daadi who passed away on 10th.
Vihaan is Abhijit's cousin.
Abhijit shared his Daadi's picture and wrote he is sorry, while Vihaan's Daadi who actually passed away was different.Vihaan's Daadi was in hospital… pic.twitter.com/wSht5SCDry
— AKTK (@AKTKbasics) October 12, 2026
कौन किससे कैसे रिलेटेड है, ये भी एक्सप्लेन करोगे ?
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने कहा कि लोग यह बताने में लगे हैं कि कौन किससे कैसे जुड़ा है और किसकी दादी कौन हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि दिमाग अंधभक्ति में तुम्हारा इस लेवल पर आ चुका है कि दूसरों के रिलेशन उनको एक्सप्लेन करोगे तुम। कौन किससे कैसे रिलेटेड है, कौन किसकी दादी है, कौन किसकी दादी नहीं है। (Abhijeet Dipke Family Relationship Controversy)
ये खबर भी पढ़ें: रायपुर में गोरखपुर सांसद रवि किशन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस हाईजैक करने पर उतर आई
कब तक 2 रुपये के लिए फर्जी खबर चलाओगे ?
अभिजीत दिपके ने गलत खबरें चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ ढंग का काम कर लो। कब तक 2 रुपये के लिए फर्जी खबर चलाओगे, कब तक 2 रुपये के लिए झूठी साजिश करोगे।
लेखक
![]()