September 2, 2026

AAP विधायक बेटे का SDO को फोन-बिजली कुंडी न फड़ीं: मोटर भी उखाड़ना मत; बठिंडा के तालाब में फर्जी कनेक्शन को लेकर VIDEO वायरल - Bathinda News

बठिंडा से AAP विधायक के बेटे का पावरकॉम के SDO (सब-डिविजनल ऑफिसर) को फोन कर ऑर्डर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे हरसिमरन सिंह अधिकारी से एक गांव में अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई न करने और एक

.

बातचीत के दौरान वह अधिकारी से यहां तक कहते हैं कि वह गांव में कुंडी को छू भी नहीं सकते।

मामला भुच्चो विधानसभा क्षेत्र के हररायपुर गांव का है। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बिना किसी संवैधानिक या सरकारी पद पर रहते हुए विधायक का बेटा पावरकॉम के अधिकारी को कैसे ऑर्डर दे सकता है। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मामले में जब एसडीओ से फोन पर बात की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, विधायक बेटे की सफाई भी आई है।

एसडीओ को फोन लगाने के बाद उन्हें धमकाते हुए विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे हरसिमरन।

एसडीओ को फोन लगाने के बाद उन्हें धमकाते हुए विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे हरसिमरन।

विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे का वीडियो

वायरल वीडियो में फोन पर बात कर रहे व्यक्ति की पहचान भुच्चो से AAP विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे हरसिमरन सिंह के रूप में हुई है। वह पावरकॉम के गोनियाना मंडी में तैनात SDO केवल सेठी से फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में हरसिमरन सिंह अधिकारी को गांव में बिजली कनेक्शन और कथित कुंडी को लेकर निर्देश देते सुनाई दे रहे हैं।

बोले- फर्जी मोटर को लीज पर न दें

फोन पर बातचीत के दौरान हरसिमरन सिंह SDO से कहते सुनाई दे रहे हैं कि फर्जी मोटर को लीज पर न दिया जाए और न ही लैच (कनेक्शन) लगाया जाए। वह अधिकारी से यह भी कहते हैं कि गांव में मोटर को छू भी नहीं सकते।

तालाब वाली मोटर का कनेक्शन फर्जी बताया

बातचीत के दौरान हरसिमरन सिंह खुद को हररायपुर गांव में मौजूद बताते हैं। वह SDO को बताते हैं कि गांव के तालाब से जुड़ी एक मोटर का बिजली कनेक्शन फर्जी है।

हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि संबंधित मोटर का कनेक्शन किसके नाम पर है और इसे फर्जी बताने का आधार क्या है। पावरकॉम की ओर से भी अभी तक इस कनेक्शन की वैधता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब पढ़िए वीडियो में विधायक बेटा क्या कह रहा…

विधायक बेटा SDO से- सेठी साहब क्या हाल है SDO सेठी- साहब ठीक है

विधायक बेटा- मैं अभी हररायपुर बैठा हूं, यहां छप्पड़ में जाली कनेक्शन चलता है उसको उखाड़ मत देना भाई बन के। सेठी- ठीक जी

विधायक बेटा- और यहां आना भी ना, मोटर को छूना भी न सेठी- ठीक जी

विधायक बेटा- कुंडी भी नहीं पकड़ने आना

सेठी- जी

बिना पद के अधिकारी को निर्देश देने पर विवाद

हरसिमरन सिंह कोई निर्वाचित पद पर नहीं हैं। ऐसे में एक सरकारी अधिकारी को सीधे निर्देश दिए जाने के वीडियो ने राजनीतिक बवाल मचा दिया है।

सोशल मीडिया पर लोग इसे सत्ता से जुड़े लोगों के प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप के तौर पर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी जानना जरूरी होगा कि विधायक पुत्र किस आधार पर कथित फर्जी कनेक्शन की शिकायत कर रहे थे।

विधायक बेटा बोला- सरकार ने बिजली फ्री कर रखी, हम चोरी क्यों कराएंगे

विधायक के बेटे हरसिमरन सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वहां हमने कनेक्शन लगाने की बात की थी। सरकार ने पहले ही बिजली फ्री कर रखी है हम चोरी क्यों कराएंगे।