July 12, 2026

Aamir Khan Third Marriage: आमिर की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने कसा तंज, बोले- 'अब महागठबंधन बन गया' - Haribhoomi

Aamir Khan Third Marriage: शेखर सुमन ने अपने शो में आमिर खान की तीसरी शादी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, 'अब महागठबंधन बन गया', साथ ही डबल इंजन सरकार पर भी मजेदार टिप्पणी की।

Shekhar Suman took a dig at Aamir khan third marriage

Aamir Khan Third Marriage: आमिर की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने कसा तंज, बोले- 'अब महागठबंधन बन गया' ।

  • Published: 12 Jul 2026, 04:12 PM IST
  • Last Updated: 12 Jul 2026, 04:13 PM IST

Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की तीसरी शादी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन ने अपने यूट्यूब शो 'Shekhar Tonite' में आमिर की शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में कई टिप्पणियां कीं। उन्होंने बॉलीवुड और राजनीति का मेल करते हुए आमिर की निजी जिंदगी पर तंज कसा और कहा कि अब उनकी तीसरी शादी को 'महागठबंधन' कहा जा सकता है।

'राजनेताओं को आमिर खान से सीखना चाहिए'
अपने शो के दौरान शेखर सुमन ने पहले आमिर खान की तारीफ की और कहा कि उन्होंने कई पीढ़ियों को एक अलग सोच दी है। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा कि राजनेताओं को गठबंधन बनाना आमिर खान से सीखना चाहिए। शेखर ने कहा कि आमिर की पहली दो शादियों के बाद अब तीसरी शादी को 'महागठबंधन' कहना गलत नहीं होगा।

'सरकार डबल इंजन नहीं चला पा रही, आमिर ट्रिपल इंजन चला रहे हैं'
शेखर सुमन ने राजनीति का जिक्र करते हुए कहा, "हमारी सरकार डबल इंजन भी ठीक से नहीं चला पा रही है और आमिर ट्रिपल इंजन चला रहे हैं।" उनके इस बयान ने शो में मौजूद लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने आमिर की निजी जिंदगी की तुलना ट्रेन के इंजन से करते हुए कहा कि वह हर स्टेशन पर नए डिब्बे जोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

PM मोदी और INDIA गठबंधन का भी लिया नाम
अपने व्यंग्य को आगे बढ़ाते हुए शेखर ने कहा कि आमिर खान ने तीसरी बार पूरी बहुमत के साथ सरकार बना ली है। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोच रहे होंगे कि अब उनका नया मुकाबला आमिर खान से है। इसके अलावा उन्होंने INDIA गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि उसे आमिर से सीखना चाहिए कि पुराने साथियों के साथ रिश्ते कैसे बनाए रखते हैं।

'इसीलिए उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहते हैं'
शेखर सुमन ने अपने खास अंदाज में शब्दों का खेल करते हुए कहा, "अब समझ आया कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्यों कहा जाता है। वो किसी काम को तब तक करते रहते हैं, जब तक उसमें परफेक्शन न आ जाए। आखिर परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती... सीमा छोड़िए, कोई रीना, कोई किरण भी नहीं होती।" उनके इस पंचलाइन पर भी दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए।

5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी
बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। इस समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और दोनों के पिछले रिश्तों से बच्चे भी शामिल हुए थे। आमिर ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता और बाद में फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी।