July 12, 2026

Aamir Khan की तीसरी शादी पर Shekhar Suman ने मारा ताना? कहा- 'अब ट्रिपल इंजन चला रहे...' - shekhar suman taunts aamir khan third marriage with gauri spratt

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने अभिनेता आमिर खान  (Aamir Khan) की तीसरी शादी पर रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

शेखर सुमन ने आमिर खान की शादी पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

शेखर सुमन ने आमिर खान की शादी पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेखर सुमन (Shekhar Suman) अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अक्सर राजनीतिक और बॉलीवुड के मुद्दों पर सटायर तरीके से कमेंट करके हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) की तीसरी शादी पर रिएक्शन दिया है।

आमिर खान ने हाल ही में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से तीसरी शादी थी। 5 जुलाई को कपल ने घर पर ही खास फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सिविल मैरिज के जरिए अपने रिश्ते के अगले पड़ाव की शुरुआत की। अब शेखर सुमन ने उनकी शादी को लेकर रिएक्ट किया है।

आमिर की तीसरी शादी पर शेखर का रिएक्शन

शेखर सुमन ने अपने हालिया मोनोलॉग में आमिर खान की तीसरी शादी का जिक्र करते हुए राजनीतिक मुद्दे पर तंज कसा। उन्होंने अपने शो पर कहा, "इस व्यक्ति ने आने वाली कई पीढ़ियों को एक अनोखी सोच दी है और वह सोच है- किसी चीज को तब तक पाना जब तक आप उसे हासिल न कर लें।"

Aamir Khan

आमिर की तीसरी शादी को बताया महागठबंधन

शेखर सुमन ने यह भी कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी प्रोफेशन का हो, उसे आमिर खान के पैर छूने चाहिए। उन्होंने कहा, "खासकर राजनेताओं को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि राजनेता गठबंधन बनाना जानते हैं लेकिन उन्हें इस व्यक्ति से गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए।"

शेखर सुमन ने आमिर खान की पिछली दो टूटीं शादियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता के पहले दो गठबंधन (रीना दत्ता और किरण राव के साथ शादियां) टूट गईं, इसलिए उन्हें गौरी के साथ तीसरी शादी को महागठबंधन कहना चाहिए। शेखर ने कहा, "हमारी सरकार तो ठीक से 'डबल इंजन' नहीं चला पा रही है और वह अब 'ट्रिपल इंजन' चला रहे हैं।"

Aamir Khan Third Marriage

ट्रेन से की आमिर की पर्सनल लाइफ की तुलना

इतना ही नहीं, शेखर सुमन ने आमिर खान की शादी को ट्रेन से लिंक किया। उन्होंने कहा कि आमिर की पर्सनल लाइफ एक इंजन ड्राइवर जैसी है, जो पहले दो स्टेशनों पर ट्रेन की एक-एक बोगी अलग करता है, अगले स्टेशन पर एक और बोगी जोड़ता है, और फिर उसके अगले स्टेशन पर पहली दो बोगियों को वापस जोड़कर एक पूरी ट्रेन तैयार करता है।