August 11, 2026

Aaj Ka Shubh Ank: आज सावन शिवरात्रि पर कौन से अंक चमकाएंगे आपका भाग्य? राशि अनुसार जानें अपने लकी नंबर्स

अध्यात्म

  • Authored by: निधि जैन
  • Updated Aug 11, 2026, 09:03 AM IST

Aaj Ka Shubh Ank: आज सावन शिवरात्रि के दिन आपको कौन से अंकों से लाभ होगा, इस बारे में आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं। चलिए मेष से लेकर मीन राशि वालों के आज 11 अगस्त 2026 के लकी नंबर्स के बारे में जानें।

Image

आज सावन शिवरात्रि 2026 के शुभ अंक

Today Lucky Numbers (11 August 2026): धार्मिक ही नहीं, ज्योतिषीय दृष्टि से भी आज 11 अगस्त 2026 का दिन खास है। आज सावन शिवरात्रि के पावन दिन आपको शिव जी के साथ-साथ ग्रहों का भी साथ मिल सकता है। महादेव की कृपा पाने के लिए जहां आपको उनकी पूजा करनी होगी। वहीं, ग्रहों का साथ पाने के लिए आप अपने शुभ अंकों का चयन कर सकते हैं। शुभ अंकों का जीवन के हर मोड़ पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चलिए अब जानें सभी 12 राशियों के आज 11 अगस्त 2026 के शुभ अंकों के बारे में।

मेष राशि

  • शुभ अंक- 02 व 09

ये अंक मन को शांत रखेंगे। साथ ही परिवार और दोस्तों का सपोर्ट दिलाएंगे।

वृषभ राशि

  • शुभ अंक- 01 व 02

ये अंक आपके आत्मविश्वास को हाई करेंगे और रिश्तों में मिठास लेकर आएंगे।

मिथुन राशि

  • शुभ अंक- 02 व 09

इन अंकों के प्रभाव से आपका कम्युनिकेशन अच्छा रहेगा। साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूर्ण होंगे।

कर्क राशि

  • शुभ अंक- 03 व 07

ये अंक पैसा आने के योग बनाएंगे। आज आप भीड़ से दूर रहकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

सिंह राशि

  • शुभ अंक- 05 व 08

इन अंकों के लाभ से आपको नया कॉन्टैक्ट मिलेगा। साथ ही पुराने अटके काम पूरे होंगे।

कन्या राशि

  • शुभ अंक- 06 व 07

इन अंकों के प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही सेहत में काफी सुधार 11 अगस्त 2026 की रात तक देखने को मिलेगा।

तुला राशि

  • शुभ अंक- 05 व 08

इन अंकों के प्रभाव से बिजनेस में ग्रोथ होगी। साथ ही लव लाइफ में बैलेंस बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

  • शुभ अंक- 03 व 07

ये अंक आपको किसी जरूरी कार्य में सफलता दिलाएंगे। साथ ही रिश्तों में नयापन लेकर आएंगे।

धनु राशि

  • शुभ अंक- 05 व 08

ये अंक आपको दोस्तों का साथ दिलाएंगे। साथ ही आज आपको लंबी मेहनत के बाद अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

मकर राशि

  • शुभ अंक- 04 व 06

इन अंकों के प्रभाव के कारण आज आपके जीवन में अचानक बदलाव आएगा। साथ ही सोशल मीडिया से फायदा होगा।

कुंभ राशि

  • शुभ अंक- 04 व 05

आज आपको नए आइडिया से सक्सेस मिलेगी। साथ ही नेटवर्किंग बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी।

मीन राशि

  • शुभ अंक- 01 व 09

पिता के सहयोग से कोई जरूरी कार्य पूर्ण होगा। साथ ही आत्मविश्वास में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा या उबला, कैसा दूध चढ़ाएं? जानें अभिषेक से जुड़े नियम

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain

निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article