Aaj Ka Rashifal 31July 2026 Friday Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 31 जुलाई 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग (Hindu Panchank) के अनुसार शुक्रवार को सावन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी है। राशि चक्र की कौन सी राशि के लिए दिन खास होगा, किसे सावधान रहना होगा, पढ़ें 31जुलाई का राशिफल।
धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए तीसरे भाव का चंद्रमा आपका पराक्रम बढ़ाएगा। रिश्तेदारों व मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा।
व्यापार व कर राहत:
यदि आप व्यापारी हैं तो आपको मार्केट में पार्टियों और ग्राहकों के साथ तालमेल बनाकर चलने की सलाह दी जा रही है। लीगल एडवाइजर की मदद से आपको जटिल टैक्स नोटिस व सरकारी मामलों हल करना होगा।
नौकरी:
ऑफिस में मन को एकाग्र रखना होगा। सहकर्मियों के साथ किसी गलतफहमी को सीनियर्स की मदद से सुलझाने की सलाह दी जा रही है।
विवाह:
यदि आप अविवाहित हैं तो आपको शादी के लिए प्रयासरत करना होंगे। आपके रिश्ते तय हो सकता हैं।
शुभ रंग - सिल्वर
शुभ अंक - 9
मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए दूसरे भाव का चंद्रमा धन संचय और फाइनेंस के मामलों में बड़ी सफलता दिलाएगा।
व्यापार व लाभ:
यदि आप व्यापारी हैं तो आपको सही समय पर सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी जा रही हैं। अन्यथा आप पर जुर्माना भी लग सकता है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यालय में आपकी प्लानिंग काम कर जाएगी। इससे आपको मुनाफा हो सकता है।
नौकरी व करियर:
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रमोशन और मान-सम्मान के योग हैं. सीनियर्स के दिए काम को प्राथमिकता पर रखें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ नंबर: 8
कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल
शुक्रवार की कुंभ की राशि में चंद्रमा मन शांत रहेगा।
व्यापार और निवेश
विदेशी निवेशकों को आपके नए और रचनात्मक आइडियाज पसंद आ सकते हैं, जिससे बड़े निवेश का अवसर मिल सकता है। यदि आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए मजबूत और व्यवस्थित योजना बनाएं।
करियर और कार्यक्षेत्र
ऑफिस में किसी भी गलत या अनैतिक कार्य के प्रलोभन से दूर रहें। अपने प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दें, क्योंकि भविष्य में यही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 1
मीन राशि (Pisces):
12वें भाव का चंद्रमा, चंद्र-राहु ग्रहण दोष के प्रभाव से आज अनजान लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें। हर निर्णय सोच-समझकर लें।
व्यापार और आर्थिक स्थिति
नई व्यावसायिक योजनाओं में जल्दबाजी न करें। बिना पूरी जानकारी के किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करने से बचें, क्योंकि भुगतान अटकने या धन फंसने की संभावना बन सकती है।
नौकरी और पारिवारिक जीवन
कार्यस्थल पर विरोधी आपके खिलाफ माहौल बनाने या षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और आलस्य छोड़कर अपने कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
लकी कलर: नारंगी
लकी नंबर: 2
यह भी पढ़ें : Powerful Shiva Mantra: शिव आराधना के 10 शक्तिशाली मंत्र, हर सोमवार को करें इन दिव्य मंत्रों का जाप, जानें किसे करने से क्या होगा लाभ