July 12, 2026

Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल| Navbharat Live

Updated On: Jul 13, 2026 | 12:10 AM IST

विज्ञापन

सार

Daily Horoscope: 13 जुलाई 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को खर्च, कर्ज और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाह दी गई है।

Daily Horoscope 13 July 2026

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो )

विस्तार

Daily Horoscope 13 July 2026: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को करियर, संपत्ति और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ लोगों को खर्च, कर्ज और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक हष्ट-पुष्ट, सुंदर और मिलनसार स्वभाव का होगा। मित्रों की संख्या सीमित रहेगी, लेकिन सच्चे और भरोसेमंद मित्र प्राप्त होंगे। खेल-कूद में रुचि रखने वाला यह बालक न्यायप्रिय होगा तथा किसी विशेष विद्या का अच्छा ज्ञान अर्जित करेगा। अपने माता-पिता को जीवनभर सुख और सम्मान देने का प्रयास करेगा।

मेष

आज आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन साथ ही आय और लाभ के नए रास्ते भी खुलेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। मानसिक शांति और संतोष बना रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ

अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित रहेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसका उचित परिणाम भी मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन

उत्तराधिकार या पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार का वातावरण सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क

दूसरों के दबाव में लिए गए निर्णय बदलने का मन बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। संयम और धैर्य बनाए रखें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

सिंह

व्यापारिक समझौते आपके लिए भाग्योदय का कारण बन सकते हैं। करीबी लोगों से मन की बात साझा करने से तनाव कम होगा। आपके प्रयास सफल होंगे और नए कार्यों की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या

वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने की संभावना है। आपका बढ़ता प्रभाव कुछ लोगों में ईर्ष्या पैदा कर सकता है। परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक मेहनत करनी होगी, जिसका अच्छा परिणाम मिलेगा।

शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5

तुला

जोड़-तोड़ से काम निकालने की कोशिश नुकसान पहुंचा सकती है। न्यायालय से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका लाभ भी मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक

युवाओं को रोजगार की तलाश में कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे। सरकारी विभागों में लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9

धनु

बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है और कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। कामकाज में मन कम लगेगा तथा योजनाबद्ध कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

मकर

बिना सोचे-समझे किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यवर्धक शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

कुंभ

अपने संपर्कों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। राजकीय सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2

मीन

जिद्दी स्वभाव आपकी प्रगति में बाधा बन सकता है। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से बनने वाले संबंध भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

ये भी पढ़ें :-

व्यापार भविष्य

आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी को आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, सूत, बिनौला, सन, सरसों, अरंडी, मूंगफली, घी और तेल में मंदी का रुख रह सकता है। वहीं गेहूं, जौ, चना, गुड़, खांड, जायफल और हल्दी के भाव में तेजी आने की संभावना है।

भाग्यांक: 2489

Follow Navbharatlive whatsapp