August 15, 2026

Aaj ka Rashifal 16 August 2026: धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, मकर वाले वाणी पर रखें संयम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 16 August 2026  Shukravar Friday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 16 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग (Hindu Panchank) के अनुसार रविवार को सावन शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि रहेगी। राशि चक्र की कौन सी राशि वालों के लिए दिन खास होगा, किसे सतर्क रहना होगा, पढ़ें 16 अगस्त का राशिफल।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए  रविवार का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। आपकी मधुर वाणी और अच्छा व्यवहार आपको मान-सम्मान दिला सकता है। किसी प्रिय या काफी समय से खोई हुई वस्तु के वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं।

 हालांकि खान-पान को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से स्थिति संभल सकती है। अपने मन को बेवजह के कामों में भटकने से रोकें और जरूरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है और नई संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

 कानूनी मामलों में किसी तरह की लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। बॉस की बात नजरअंदाज करने से प्रमोशन प्रभावित हो सकता है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर काम में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 17-23 August 2026: सिंह वाले शत्रुओं को आसानी से चटाएंगे धूल, हनुमान चालीसा के पाठ से बनेंगे कन्या के काम, तुला-वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवारका दिन सुख-सुविधाओं और भौतिक साधनों में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। कारोबारी योजनाओं में बदलाव या पुनर्गठन करने से फायदा मिल सकता है।

 पार्टनरशिप में चल रहा काम बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बॉस का सहयोग मिलने से समस्याएं दूर हो सकती हैं। परिवार में भी माहौल सकारात्मक रहने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है और लंबे समय से चल रहा आर्थिक तनाव कम होने की संभावना है। लव लाइफ में साथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी होगा।

संतान की किसी परीक्षा का सकारात्मक परिणाम परिवार में खुशी ला सकता है। पड़ोस में किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। किसी व्यक्ति को पहले दिया गया उधार पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: 17 अगस्त अपने घर में पहुंचेगे सूर्य, सिंह राशि में पहुंच कर बनेंगे बलवान, मेष से मीन तक क्या होगा असर