Aaj ka Rashifal 14 july 2026 Mangalvar Tuesday Dhanu Makar Kumbh Meen Ashadh Amavasya Tithi daily horoscope: 14 जुलाई 2026 रविवार को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन आषाढ़ माह अमावस्या तिथि रहेगी। ऐसे में राशि चक्र की कौन सी राशि के लिए दिन खास होगा, किसे सावधान रहना होगा, पढ़ें 14 जुलाई का राशिफल।
धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन 7वें भाव का चंद्रमा जीवनसाथी से टकराव करा सकता है। ऐसे में शांत रहें।
व्यापार:
यदि आप व्यापारी हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस करते हैं तो आपको देश-विदेश के बड़े व्यापारियों से एडवांस पेमेंट लेना होगा। आपका पुराना टैक्स ओर लोन चुक सकता है। सीए की सूझबूझ से काम करना होगा।
करियर
यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपके जॉब स्विच करने के प्रयास सफल होंगे। इंटरव्यू बोर्ड आपसे प्रभावित होंगे। करियर आपके सातवें आसमान पर होगा।
लव लाइफ:
यदि लव लाइफ में हैं तो आपको पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं।
शुभ रंग - गोल्डन
भाग्यशाली अंक - 1
अशुभ अंक - 5
मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा छठे भाव में होने के चलते भावुकता में आकर कुछ गलत डिसीजन करा सकता है। इसलिए प्रैक्टिकल रहें। आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।
व्यापार व धन:
यदि आप थोक और रिटेल व्यापारी हैं तो आपको रिस्क लेने की क्षमता के कारण आपकी री-ब्रांडिंग सुपरहिट हो जाएगी। यदि आप पैतृक व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो इसके लिए मंगलवार का दिन शुभ रहेगा।
पैसों की पुरानी किल्लत आपकी दूर होगी।
ऑफिस व परिवार:
चुगलखोर सहकर्मी से सावधान रहें। यदि आप मैरिड लाइफ में हैं तो आपका दिन रोमांस में बीतेगा।
शुभ: पीला
भाग्यशाली अंक - 3
अशुभ अंक - 6
कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन 5वें भाव का चंद्रमा आपकीसंतान को सफलता दिलाएगा। आपकी कुंडली में बना व्याघात योग आपको बेहतरीन लाभ दिलाएगा।
व्यापार व आर्थिक लाभ:
यदि आप मार्केट के काम से जुड़े हैं तो आपको उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। कॉर्पोरेट मीटिंग में आपकी बात करने की क्षमता से प्रभावित होकर आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकता है।
ऑफिस व शिक्षा:
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको ऑफिस में बेहतर कार्य के लिए विरोधियों की जलन और विरोध झेलना पड़ सकता है।
मार्केटिंग के लोगों को क्लाइंट्स को अच्छे से डील करना होगा। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। संतान की ओर से गुड न्यूज मिल सकती है।
शुभ: नेवी ब्लू
भाग्यशाली अंक - 8
अशुभ अंक - 4
मीन राशि (Pisces) - दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए चौथा चंद्रमा आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावटें ला सकता है। 'भद्र योग' के बाद भी आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।
व्यापार व करियर:
यदि आप पैतृक व्यवसाय में हाथ डाल रहे हैं तो आपके लिए 14 जुलाई का दिन अच्छा नही हैं। बिना सोचे-समझे कोई नया एग्रीमेंट साइन न करें।
ऑफिस व शिक्षा:
ऑफिस में गंदी पॉलिटिक्स का शिकार आप हो सकते हैं। हो सकता है आपको बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आप मार्केटिंग से जुड़े हैं तो काम का प्रेशर झेलना पड़ सकता है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
शुभ रंग: पिंक
भाग्यशाली अंक - 5
अशुभ अंक - 9
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 13-19 July 2026: मेष वाले कोर्ट कचहरी के कामों में रहें सावधान, वृष के पास उत्तम धन आने का योग मिथुन—कर्क साप्ताहिक राशिफल