Aaj Ka Panchang 23 August 2026: आज यानी 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जा रहा है. इस व्रत को रखने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
Published byNamrata Mohanty
Aaj Ka Panchang 23 August 2026: आज यानी 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जा रहा है. इस व्रत को रखने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/23/aaj-ka-panchang-23-august-2026-08-23-10-08-20.jpg)
Aaj Ka Panchang
Aaj Ka Panchang 23 August 2026: आज यानी 23 अगस्त 2026, रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, संतान सुख और जीवन में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत विशेष रूप से संतान प्राप्ति और संतान की खुशहाली की कामना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने और परिवार में सुख-शांति बनी रहने की मान्यता है. कहा जाता है कि एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है और अंत समय में मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है.
पंचांग के अनुसार, पुत्रदा एकादशी की तिथि 23 अगस्त 2026 को सुबह 04:25 मिनट पर शुरू हो चुकी है और इसका समापन 24 अगस्त को होगा. ऐसे में आज भगवान विष्णु की पूजा, व्रत, मंत्र जाप और दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बारे में विस्तार से.
आज का पंचांग 23 अगस्त 2026
- तारीख- 23 अगस्त 2026
- दिन- रविवार
- तिथि- एकादशी
- नक्षत्र- मूल
- सूर्योदय- सुबह 5:54 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:53 बजे
- करण- वणिज, विष्टि
- चंद्रमा- धनु राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:57 से दोपहर 12:49 तक
- राहुकाल- 5:15 से शाम 6:53 तक
- दिशा शूल- पश्चिम
- दिशा शूल उपाय- घर से घी या गुड़ खाकर निकलें.
ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
आज का महामंत्र
ऊं घृणि सूर्याय नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 58 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 46 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 23 अगस्त दोपहर 03.41 बजे पर होगा.
चंद्र अस्त- 24 अगस्त को सुबह 02.21 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:25 मिनट से सुबह 05:10 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 10:33 मिनट से दोपहर 12:21 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:57 से दोपहर 12:49 तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- शाम 5:15 से शाम 6:53 तक
यम गण्डक- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 02.04 बजे तक रहेगा
गुलिक काल- दोपहर 03:39 बजे से शाम 05:14 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त- शाम 05:07 मिनट से शाम 05:58 मिनट तक
व्रत
पुत्रदा एकादशी ( वैष्णव-निंबार्क संप्रदाय )
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जानें भाई-बहन से जुड़े इस त्योहार का धार्मिक महत्व और इतिहास