Aaj Ka Panchang 19 September 2026: आज यानी 19 सितंबर 2026 को राधाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन श्रीजी का प्राकट्य हुआ था. इसलिए, आज व्रत रखना और उनका जन्मोत्सव मनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आज का पंचांग.
Published byNamrata Mohanty
Aaj Ka Panchang 19 September 2026: आज यानी 19 सितंबर 2026 को राधाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन श्रीजी का प्राकट्य हुआ था. इसलिए, आज व्रत रखना और उनका जन्मोत्सव मनाना चाहिए. चलिए जानते हैं आज का पंचांग.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/19/aaj-ka-panchang-19-september-2026-2026-09-19-15-42-23.jpg)
Aaj Ka Panchang 19 September 2026 Photograph: (Aaj Ka Panchang 19 September 2026)
Aaj Ka Panchang 19 September 2026: आज यानी 19 सितंबर 2026 को राधाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. हर साल राधाष्टमी का पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस दिन राधा रानी का प्राकट्य बरसाना में वृषभान जी के घर हुआ था. ऐसे में आज साल 2026 का राधा जन्मोत्सव है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज अष्टमी तिथि 3:26 मिनट तक रहेगी. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढ़ें आज का पंचांग 19 सितंबर 2026 (Today's Panchang 19 September 2026)
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 19 सितंबर 2026
- वार- शनिवार
- तिथि- भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक उसके बाद नवमी तिथि होगी.
- नक्षत्र- मूल नक्षत्र सुबह 01 बजकर 42 मिनट तक उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होगा.
- योग- आयुष्मान योग और सौभाग्य योग
- करण- बव, बालव और कौलव करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- उड़द या तिल खाकर घर से निकलें.
ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी पर करवट लेंगे नारायण, जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
चंद्र गोचर
धनु राशि में चंद्रमा का गोचर होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:07 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 22 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 19 सितंबर दोपहर 01.33 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 20 सितंबर को सुबह 12.11 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:27 से लेकर 5 बजकर 14 मिनट तक
अमृत काल- शाम 06:31 से लेकर रात 8 बजकर 19 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:39 तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 9 बजकर 11 मिनट से लेकर 10:43 तक
यम गण्डक- दोपहर 01:51 मिनट से दोपहर 03:21 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 06:18 बजे से सुबह 07:49 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 07.55 बजे से सुबह 08.43 मिनट तक
आज के व्रत व पर्व
राधाष्टमी व्रत
आपका दिन मंगलमय हो...
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: अलौकिक सौंदर्य, दिव्य रूप और लंबे केश... राधा अष्टमी पर जानिए कैसा था राधा-रानी का स्वरूप
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें