Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका है.
दिल्ली-NCR में 14 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी और आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. बिजनौर, अमरोहा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मथुरा और आगरा समेत कई इलाकों में आंधी और बारिश की आशंका है. इसके अलावा बहराइच, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, मऊ, प्रयागराज और देवरिया में भी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में दोबारा होगी झमाझम बारिश, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में होगा बड़ा बदलाव
बिहार में बारिश और तेज हवाओं का असर
बिहार में भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. पटना, गया, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, सारण, वैशाली और मुजफ्फरपुर के अलावा समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, खगड़िया और कटिहार में मौसम बदल सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
झारखंड में 60 KM प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं
झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. रांची, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर, साहिबगंज, सरायकेला, गुमला, पलामू, रामगढ़, खूंटी और हजारीबाग समेत कई जिलों में मौसम खराब हो सकता है. कुछ इलाकों में हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. श्रीगंगानगर, जयपुर, सीकर, अलवर, बीकानेर, झुंझुनू और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में मौसम बदल सकता है। वहीं कोटा, बारां, टोंक, पाली और उदयपुर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
मध्य प्रदेश में भोपाल-इंदौर समेत कई इलाकों में बारिश
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और आंधी की संभावना है. मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, भोपाल, इंदौर, सतना, उमरिया, सीधी और पन्ना में मौसम प्रभावित हो सकता है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पंजाब-हरियाणा में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
पंजाब के पठानकोट, पटियाला, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और होशियारपुर समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना है. चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बदल सकता है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 11 अक्टूबर तक येल अलर्ट जारी!