August 16, 2026

Aaj Ka Mausam: अभी नहीं रुकने वाला है बारिश का दौर, आज भी 15 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट

मानसून देशभर में छाया हुआ है. देश के अधिकांश राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित 15 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, तेज बारिश के साथ-साथ प्रभावित राज्यों में आंधी भी चल सकती है, जिसकी स्पीड करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रह सकती है. लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है. 

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 16 अगस्त 2026 को तूफानी बारिश की आशंका जताई है. दिल्ली में 50 Kmph की स्पीड से हवा चल सकती है. वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, इटावा, जालौन, गोरखपुर, मुजफ्फर नगर, बदायूं, सहारनपुर, हमीरपुर, बिजनौर, शामली, शाहजहांपुर, खेरी, बुलंदशहर, औरैया और फिरोजाबाद में भारी बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में 70 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

All India Weather warning for next 7 days

(i) Under the influence of Low Pressure Area over southeast Jharkhand & neighbourhood, isolated heavy to very heavy rainfall likely over Gangetic West Bengal, north Odisha and Jharkhand during next 4 days with isolated extremely heavy… pic.twitter.com/AFgdMKtKwQ

— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 15, 2026

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार की राजधानी पटना के साथ दरभंगा, बक्सर, गया, सिवान, भोजपुर, मधुबनी, सारण, समस्तीपुर, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पूर्णिया, अररिया, पूर्णिया और बेगूसराय में तूफानी बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना और सोलन में तेज बारिश की चेतावनी है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में आंधी-बारिश की चेतावनी है.

इन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारत के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, असम, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं.

देश के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आज का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (16 अगस्त)न्यूनतम तापमान (16 अगस्त)
दिल्ली34°C28°C
मुंबई29°C27°C
चेन्नई36°C28°C
कोलकाता31°C27°C
लखनऊ31°C27°C
पटना34°C28°C
रांची30°C24°C
भोपाल26°C24°C
जयपुर33°C27°C
शिमला26°C20°C
नैनीताल23°C21°C