Updated On: Aug 03, 2026 | 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार
Airports Authority of India Job: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती निकाली है। 8 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 389 पद खाली (AI जनरेटेड इमेज)
विस्तार
AAI Recruitment 2026: अगर आप भी हवाई अड्डा प्राधिकरण यानी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। एएआई ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 खाली पदों को भरने के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है।
इन पदों पर योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो जाएगी। जो लोग इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
389 पदों में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव की भर्तियां शामिल
जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक, कुल 389 पदों में अलग-अलग विभागों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) के 145, मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) के 16, मैनेजर (फाइनेंस) के 34, और मैनेजर (ऑपरेशन्स) के 28 पद शामिल हैं। इसके अलावा मैनेजर (आईटी) के 5, आर्किटेक्चर के 4, कानून के 2, फायर सर्विसेज के 14, कमर्शियल के 9, कॉर्पोरेट प्लानिंग का 1 और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स के 2 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। वहीं जूनियर एग्जीक्यूटिव के तहत फाइनेंस के 36, कानून के 6, ऑपरेशन्स के 79 और सर्वे के 8 पदों पर भर्ती होगी।
सम्बंधित ख़बरें
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन का लिंक एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अगस्त से एक्टिव हो जाएगा। अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए 7 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही पद के हिसाब से जरूरी अनुभव भी होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 27 वर्ष तय की गई है। उम्र की गिनती आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी।
लाखों की मिलने वाली है सैलरी
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और शारीरिक/ड्राइविंग टेस्ट (पद के अनुसार) के आधार पर होगा। चयनित होने पर मैनेजर पद के लिए 60,000 से 1,80,000 रुपये और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- IIT जोधपुर ने AI के दौर में नौकरी बचाने के लिए लॉन्च किया अनूठा BS प्रोग्राम, जानें इसके फायदे
आवेदन फीस के रूप में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों को 1,000 रुपये देने होंगे। वहीं सभी वर्ग की महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
