Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। UIDAI के नए Aadhaar App में मोबाइल नंबर बदलने का फीचर मिल रहा है, जिससे आप घर बैठे नया नंबर आधार से लिंक कर सकते हैं। जानिए App से मोबाइल नंबर बदलने का पूरा तरीका।

1/7![]()
Here is How to Update Mobile Number From Aadhaar App
Aadhaar Card सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं रह गया है, बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सेवाओं में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में Aadhaar में दर्ज मोबाइल नंबर का सही और चालू होना काफी जरूरी है। अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है, आपने नया नंबर ले लिया है या आधार में दर्ज नंबर बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। अब Aadhaar App की मदद से मोबाइल नंबर को घर बैठे अपडेट किया जा सकता है। जानें Aadhaar में नया मोबाइल नंबर बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

2/7![]()
Aadhaar App से मोबाइल नंबर कैसे बदलें
Step 1: सबसे पहले अपने Android फोन में Google Play Store या iPhone में App Store खोलें। यहां UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे खोलें और अपनी पसंद की भाषा चुनें। UIDAI के अनुसार Aadhaar App कुल 13 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी समेत 12 भारतीय भाषाएं शामिल हैं।

3/7![]()
Step 2:
इसके बाद अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें। इसके बाद Face Authentication पूरा करें और ऐप के लिए 6 डिजिट PIN सेट करें। यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। इसी ऑप्शन पर टैप करें। UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा ऐप में उपलब्ध होने की पुष्टि की है।

4/7![]()
Step 3:
अब जिस नए मोबाइल नंबर को Aadhaar से लिंक करना है, उसे दर्ज करें। नंबर डालने के बाद आगे बढ़ें। अगर Aadhaar App में आपका रजिस्ट्रेशन उसी नंबर से है जो Aadhaar में पहले से रजिस्टर्ड है, तो आपको सिर्फ नए मोबाइल नंबर का OTP वेरिफिकेशन करना होगा। अगर Aadhaar App में रजिस्टर्ड नंबर और Aadhaar में दर्ज नंबर अलग-अलग हैं, तो आपको पुराने आधार लिंक्ड नंबर और नए मोबाइल नंबर दोनों का OTP वेरिफिकेशन करना होगा।

5/7![]()
Step 4:
Face Authentication पूरा होने के बाद आपको निर्धारित चार्ज का पेमेंट करना होगा। अभी Aadhaar डेमोग्राफिक अपडेट, जिसमें मोबाइल नंबर भी शामिल है, अलग से कराने पर 75 रुपए चार्ज है। पेमेंट के बाद अपनी पूरी जानकारी एक बार चेक करें और मोबाइल नंबर अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट करें।

6/7![]()
ये लोग घर बैठे नहीं बदल सकते फोन नंबर
हालांकि यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है। हर व्यक्ति Aadhaar App से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकता। अगर आपके पास Aadhaar में पहले से दर्ज पुराने मोबाइल नंबर का एक्सेस नहीं है या आधार में मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड ही नहीं है, तो आपको Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत Aadhaar Enrolment and Update Centre जाना पड़ेगा।

7/7![]()
Mobile Number Update के बाद तुरंत बदलेगा नंबर
मोबाइल नंबर अपडेट की रिक्वेस्ट जमा करने के बाद Aadhaar में बदलाव तुरंत दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है। UIDAI के अनुसार सभी अपडेट रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन और वेलिडेशन के बाद प्रोसेस की जाती हैं। सामान्य तौर पर 90 प्रतिशत Aadhaar अपडेट की रिक्वेस्ट 30 दिनों के भीतर पूरी हो जाती हैं। इसलिए रिक्वेस्ट डालने के तुरंत बाद घबराने की जरूरत नहीं है। Aadhaar App में उपलब्ध Track my request सुविधा से आप अपनी अपडेट रिक्वेस्ट की स्थिति देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सAadhaar App से सिर्फ ₹75 खर्च कर घर बैठे बदलें आधार में अपना मोबाइल नंबर, ये है सबसे आसान तरीका