July 12, 2026

उदयपुर में 99 सेंटर्स पर शुरू हुई टीचर भर्ती एग्जाम: पहली पारी में GK और दूसरी पारी सोशल साइंस का पेपर, 17 जुलाई तक चलेंगे एग्जाम - Udaipur News

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (ग्रुप-ए) का पेपर आयोजित किया गया।

.

अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। एडमिट कार्ड और मूल आधार कार्ड का मिलान करने के बाद मेटल डिटेक्टर से जांच कर एंट्री दी गई।

पहली पारी में सामान्य ज्ञान (जीके ग्रुप ए) का पेपर चल रहा है। सुबह 9 बजे सभी सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर पहुंचे।

कड़ी सुरक्षा के बीच सभी सेंटर्स पर 1 घंटे पहले एग्जाम के पेपर पहुंचाए गए।

कड़ी सुरक्षा के बीच सभी सेंटर्स पर 1 घंटे पहले एग्जाम के पेपर पहुंचाए गए।

दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक दूसरी पारी में सोशल साइंस का पेपर होगा। पहले दिन दोनों पारियों के लिए 21,504 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। उदयपुर में परीक्षा के लिए 99 सरकारी और निजी स्कूलों में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 17 जुलाई तक प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी।

सबसे ज्यादा अभ्यर्थी सोमवार को होने वाली सामान्य ज्ञान (ग्रुप-बी) और हिंदी विषय की परीक्षा में शामिल होंगे। इस दिन 29,488 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 17 सतर्कता दल और 33 उपसमन्वयक तैनात किए गए हैं।

एडमिट कार्ड और ओरिजनल आईडी से मिलान होने के बाद मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।

एडमिट कार्ड और ओरिजनल आईडी से मिलान होने के बाद मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।

आयोग ने परीक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं। वैध एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में अधिकतम 24 अभ्यर्थी बैठेंगे और उनकी निगरानी के लिए दो वीक्षक तैनात रहेंगे।

सभी सेंटर्स पर महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग व्यवस्थाएं की गई।

सभी सेंटर्स पर महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग व्यवस्थाएं की गई।

6 दिन तक रोजाना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक एग्जाम होंगे। 13 जुलाई को सामान्य ज्ञान ग्रुप बी और हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जिसमें सबसे अधिक 29,488 अभ्यर्थी बैठेंगे। 14 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक सामान्य ज्ञान ग्रुप सी तथा विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के लिए 29,376 और विज्ञान के लिए 19,488 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।

15 जुलाई को केवल सुबह की पारी में 10 से दोपहर 12:30 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा होगी, जिसमें 9,912 परीक्षार्थी भाग लेंगे। 16 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक सामान्य ज्ञान ग्रुप डी तथा गणित विषय की परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के लिए 10,608 और गणित के लिए 5,232 अभ्यर्थी बैठेंगे।

पुलिसकर्मियों ने भी मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी।

पुलिसकर्मियों ने भी मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी।

परीक्षा के अंतिम दिन 17 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक अंग्रेजी और दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अंग्रेजी विषय के लिए 5,160 और उर्दू के लिए 216 अभ्यर्थी शामिल होंगे।