August 6, 2026

97 किलो वजन के बाद खिलाड़ी को किया टीम इंडिया में शामिल, नाराज होकर BCCI ने उठाया कड़ा कदम

Time Published: Thursday, August 6, 2026, 19:30 [IST]

Harshit Rana: भारतीय क्रिकेट में फिटनेस को लेकर एक बार फिर सख्ती बढ़ने वाली है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फिटनेस प्रक्रिया की समीक्षा शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब चयन के लिए सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि तय फिटनेस मानकों पर खरा उतरना भी जरूरी होगा।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार पिछले साल स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग विभाग में बदलाव के बाद बीसीसीआई ने यो-यो टेस्ट की जगह ब्रोंको टेस्ट को प्राथमिक फिटनेस टेस्ट बनाया था। हालांकि अब तक इसके लिए कोई तय मानक नहीं था। अब खिलाड़ियों को फिट माने जाने के लिए ब्रोंको टेस्ट 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकंड के बीच पूरा करना होगा। यही समय आगे टीम चयन में अहम भूमिका निभाएगा।

Harshit Rana

फिटनेस सिस्टम पर उठे सवाल

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ के बीच बेहतर तालमेल की कमी देखने को मिली। इसी वजह से कई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अलग-अलग राय सामने आती रही। हाल के महीनों में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और अन्य खिलाड़ियों की चोटों ने भी इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया।सीनियर खिलाड़ियों को मिली थी राहत?

पिछले एक साल के दौरान सभी खिलाड़ियों के लिए एक जैसा फिटनेस मानक लागू नहीं था। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट पास करने के लिए आसान लक्ष्य दिए गए। वहीं टीम प्रबंधन की जरूरतों को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद चयन के लिए मंजूरी मिलने की बात भी सामने आई है, इस वजह से बीसीसीआई ने नाराजगी जताई है।

हर्षित राणा का मामला भी चर्चा में

हर्षित राणा की फिटनेस का भी जिक्र हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मैदान पर उन्हें ऐंठन की शिकायत हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि उनका वजन तय सीमा से ज्यादा था। बताया गया कि टीम प्रबंधन ने बीसीसीआई को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उनके लिए अधिकतम 96 किलोग्राम वजन की सीमा तय कर दी। फिलहाल हर्षित का वजन 94 किलोग्राम बताया जा रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द फिट घोषित किए जा सकते हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए चयन के समय उनका वजन करीब 97 किलोग्राम था।

अब बोर्ड ने कर दी कड़ाई

अब चयन प्रक्रिया में फिटनेस टेस्ट की भूमिका पहले से कहीं अधिक अहम होने वाली है। अगर नया सिस्टम पूरी तरह लागू होता है, तो आने वाले समय में खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह बनाए रखने के लिए प्रदर्शन के साथ-साथ तय फिटनेस मानकों पर भी लगातार खरा उतरना होगा। फिटनेस के लिए दिए जाने वाले लक्ष्य में कोई सीनियर या जूनियर नहीं देखा जाएगा, सबका टेस्ट समान रूप से होगा।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range