Shweta Tiwari Raja Chaudhary Controversy : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित एक्स कपल श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी श्वेता ने आरोप लगाया था कि राजा ने बेटी पलक तिवारी की कस्टडी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट मांगा था। अब वर्षों बाद राजा चौधरी ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अलग ही कहानी सुनाई है। उनका कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उन्होंने कभी भी बेटी की कस्टडी के बदले कोई सौदा नहीं किया।
श्वेता के आरोपों पर क्या बोले राजा?
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में राजा चौधरी ने कहा कि श्वेता ने अपनी सहूलियत के मुताबिक बातें लोगों के सामने रखीं। उनके मुताबिक, उस वक्त उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थी और उन्हें सिर्फ रहने के लिए एक घर चाहिए था। उन्होंने कहा कि इसे बेटी की कस्टडी से जोड़कर पेश किया गया, जबकि ऐसा कभी था ही नहीं।
राजा ने बताया कि दोनों साल 2007 में अलग हो गए थे और मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंचा। उनका दावा है कि 2007 से 2012 के बीच वे हर सुनवाई में कोर्ट पहुंचे, जबकि श्वेता बहुत कम बार आईं। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट ने उन्हें बेटी पलक से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन उन्हें उससे मिलने का मौका नहीं मिला।
93 लाख नहीं, सिर्फ 9 लाख का था फ्लैट?
सबसे चर्चित आरोप पर सफाई देते हुए राजा ने कहा कि जिस फ्लैट की बात की जा रही है, वह 93 लाख नहीं बल्कि करीब 9 लाख रुपये का 1BHK फ्लैट था। उनके मुताबिक, यह फ्लैट उनके पिता ने शादी के समय खरीदा था। डाउन पेमेंट उनके पिता ने किया था और बाद में इसकी ईएमआई दोनों मिलकर चुका रहे थे। इसलिए उन्होंने सिर्फ उसी घर की बात की थी, किसी तरह की डील की नहीं।
बोले- मुझे सिर्फ सिर छिपाने की जगह चाहिए थी
राजा चौधरी ने कहा कि उस समय वे कई विवादों में घिरे हुए थे और कोई भी उन्हें किराए पर घर देने को तैयार नहीं था। ऐसे में उन्होंने श्वेता से सिर्फ रहने के लिए वही फ्लैट मांगा था, ताकि वह अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में कभी तीसरी शादी की नौबत आई तो वह सबसे पहले प्री एग्रीमेंट साइन करेंगे।
श्वेता ने बदली बातें?
यहां पर राजा ने यह भी बताया कि श्वेता इस कंडीशन के लिए राजी हो गई थी लेकिन बाद में उन्होंने इसे ट्विस्ट करते हुए उनके खिलाफ एक नैरेटिव के तौर पर इस्तेमाल किया। बतौर राजा अरे कहां सैक्रिफाइस तक बात पहुंच गई। अगर कोई आदमी अपने रहने के लिए आश्रय ढूंढ रहा है। एक जगह उसे चाहिए शांति से रहने के लिए, तो उसमें कहां उसने क्या सैक्रिफाइस कर दिया। तुम यह दो चीज है मर्ज कैसे कर सकते हो कि बच्चा ले या दौलत ले। राजा ने कहा कि श्वेता का यह आरोप तब सही साबित होता है जब वह सारी ज्वाइंट प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वह सारी प्रॉपर्टी छोड़ दी है, जो उन दोनों ने साथ में खरीदी थी।
Read More: बिना ओटीपी-पिन के कीर्ति कुल्हारी के क्रेडिट कार्ड से उड़ गए ₹2.43 लाख, जानें कैसे हुआ फ्रॉड
FAQ
Q.
Shweta Tiwari और Raja Chaudhary का तलाक कब हुआ था?
A.
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी साल 2007 में अलग हुए थे और कानूनी रूप से इनका तलाक साल 2012 में पूरा हुआ था।
Q.
क्या राजा चौधरी ने पलक तिवारी की कस्टडी के लिए 93 लाख का फ्लैट मांगा था?
A.
श्वेता तिवारी ने ऐसा आरोप लगाया था, लेकिन हाल ही में राजा चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि वह 93 लाख का नहीं बल्कि 9 लाख का 1BHK फ्लैट था, जिसे उन्होंने सिर्फ रहने के लिए मांगा था।
Q.
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी का क्या नाम है?
A.
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी का नाम पलक तिवारी है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।
Q.
राजा चौधरी ने 93 लाख के फ्लैट विवाद पर क्या सफाई दी?
A.
राजा ने बताया कि वह फ्लैट उनके पिता ने खरीदा था और वे बेघर होने की स्थिति में सिर्फ रहने के लिए उस घर की मांग कर रहे थे, इसका कस्टडी से कोई लेना-देना नहीं था।
Q.
राजा चौधरी का इंटरव्यू किसने लिया जिसमें उन्होंने यह खुलासे किए?
A.
राजा चौधरी ने यह खुलासे मशहूर होस्ट सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने इंटरव्यू में किए।