September 11, 2026

9000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले फोन! POCO X8 Series की सेल शुरू; खास ऑफर्स भी

POCO X8 और X8 Power की भारत में बिक्री 11 सितंबर से शुरू हो गई है। दोनों फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, बड़ी Silicon-Carbon बैटरी, 5G प्रोसेसर और मजबूत ड्यूरेबिलिटी फीचर्स मिलते हैं।

चाइनीज टेक कंपनी POCO ने भारत में अपनी नई X8 Series की सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने POCO X8 और POCO X8 Power को भारतीय मार्केट में बीते दिनों पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन की सेल 11 सितंबर 2026 से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। दोनों फोन को एक्सक्लूसिवली Flipkart से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत इनका इफेक्टिव प्राइस क्रम से 26,999 रुपये और 32,999 रुपये हो जाती है।

POCO X8 में Snapdragon 6s Gen 4 Mobile Platform दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसका CPU 2.4GHz तक की स्पीड पर काम करता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। वहीं, POCO X8 Power कंपनी का भारत में Snapdragon 6 Gen 5 Mobile Platform के साथ आने वाला फोन है। इसमें 2.6GHz तक की CPU स्पीड के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है।

ऐसे हैं दोनों डिवाइसेज के बाकी फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-bit कलर डेप्थ और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। POCO X8 Power में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। दोनों फोन में स्टीरियो डुअल स्पीकर, Dolby Atmos और Hi-Res Audio दिया गया है। कंपनी के मुताबिक X8 में 300% और X8 Power में 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम बूस्ट मिलता है।

बैटरी की बात करें तो POCO X8 में 9000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 67W Xiaomi HyperCharge को सपोर्ट करती है। फोन में Xiaomi Surge G1 Battery Management Chip भी दिया गया है। इसके अलावा 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और बॉक्स में 67W चार्जर दिया गया है।

POCO X8 Power इससे भी बड़ी 10,000mAh Silicon-Carbon बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W Xiaomi HyperCharge और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ बॉक्स में 100W चार्जर भी मिलता है।

ऐसा है Poco X8 सीरीज का कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप की बात करें तो POCO X8 में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस मिलता है। इसके साथ 2MP डेप्थ कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Portrait Mode, HDR, Live Moments, Ultra HD और Pro Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं POCO X8 Power में 50MP OIS मेन कैमरा दिया गया है, जिसका f/1.5 अपर्चर और 6P लेंस है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में Auto Scene Detection और 2X in-sensor ultra-clear zoom भी दिया गया है। इसके रियर और 32MP फ्रंट कैमरे से 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मजबूती के मामले में भी दमदार हैं फोन

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी कंपनी ने दोनों फोन पर जोर दिया है। POCO X8 और X8 Power में Corning Gorilla Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक इन्हें SGS और TÜV की Five-Star Quality Certification भी मिली है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी दोनों स्मार्टफोन के लिए 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का दावा कर रही है।

मिलेगा इन खास फीचर्स का फायदा

POCO X8 की कीमत 29,999 रुपये और POCO X8 Power की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का बैंक ऑफर/एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके बाद POCO X8 की प्रभावी कीमत 26,999 रुपये और POCO X8 Power की 32,999 रुपये हो जाती है।