October 19, 2026

इन जर्मन गाड़ियों पर आया ₹90,000 का डिस्काउंट, दिवाली तक रहेगा ऑफर

दिवाली से पहले कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए Skoda Auto ने खास ऑफर पेश किए हैं. कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq पर 90,000 रुपये तक, मिड-साइज SUV Skoda Kushaq पर 80,000 रुपये तक और Slavia सेडान पर 30,000 रुपये तक के फायदे दे रही है.

इन ऑफर्स में डीलर डिस्काउंट, पुरानी कार एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल हैं. मगर डिस्काउंट का सटीक अमाउंट डीलर, शहर, मॉडल और ग्राहक की एलिजिबिलिटी पर डिपेंड हो सकता है.

Skoda Kylaq पर ₹90,000 तक की छूट

Skoda की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल Kylaq पर दिवाली के मौके पर 90,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 40,000 रुपये तक का डीलर डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा, ग्राहक 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर भी ले सकते हैं. इन दोनों में से किसी एक ऑफर का लाभ मिलेगा.

Skoda Kylaq की एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये से 13.09 लाख रुपये के बीच है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. कंपनी के मुताबिक, Kylaq 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 10.5 सेकंड में पकड़ सकती है.

Skoda Kushaq पर ₹80,000 तक का फायदा

Skoda Kushaq खरीदने वाले ग्राहकों को 80,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. इसमें 30,000 रुपये तक का डीलर डिस्काउंट, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल है. Kushaq की एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू होकर 19.19 लाख रुपये तक जाती है. इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं. पहला 1.0-लीटर इंजन 115bhp की पावर देता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन 150bhp की पावर जनरेट करता है.

गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 1.0-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है.

Skoda Slavia पर ₹30,000 तक की छूट

Skoda Slavia फेसलिफ्ट पर भी ग्राहकों को 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल है. Slavia की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 18.84 लाख रुपये के बीच है. इस सेडान में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115bhp की पावर देता है. वहीं, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 150bhp की पावर जनरेट करता है.

ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म, 20 Oct से शुरू होगी महिंद्रा की इस CNG SUV की बुकिंग, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button