July 27, 2026

9 साल बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल हुआ ये Video

9 साल बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल हुआ ये Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे यशस्वी जायसवाल? (फोटो- INSTAGRAM/PTI)

Yashasvi Jaiswal-Mrunal Thakur Dating Rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार शतक जड़ने वाले 24 साल के यशस्वी का नाम अब 33 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के बीच अफेयर और डेटिंग की खबरों के पीछे की वजह सोशल मीडिया पर एक कैफे के बाहर का वीडियो है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो से शुरू हुईं कयासबाजी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ही कैफे से पहले एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बाहर निकलती हैं. इसके ठीक कुछ देर बाद ही भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भी उसी कैफे से बाहर आते हैं और अपनी कार में बैठकर रवाना हो जाते हैं. हालांकि, दोनों कैफे में किसी काम के सिलसिले में साथ थे या यह सिर्फ एक इत्तेफाक था, इस पर न तो यशस्वी और न ही मृणाल की ओर से कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने आई है. फिलहाल यह सिर्फ सोशल मीडिया पर लगाई जा रही अटकलें ही हैं और अफेयर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Yashasvi Jaiswal dating Mrunal Thakur?😳 pic.twitter.com/dnr4FNSaEc

— Wickets Hitting (@offpacedelivery) July 26, 2026

ब्रिटिश फ्रेंड मैडी हेमिल्टन संग भी जुड़ चुका है नाम

यह पहली बार नहीं है जब यशस्वी जायसवाल का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो. इससे पहले भी उनका नाम यूनाइटेड किंगडम (UK) की मैडी हेमिल्टन से जुड़ता रहा है, जिन्हें अकसर उनका क्लोज फ्रेंड या गर्लफ्रेंड माना जाता है. हालांकि, यशस्वी ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर ही रखा है और कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है. 24 साल के यशस्वी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 29 टेस्ट, 6 वनडे (और 23 टी20 खेले हैं.

वहीं दूसरी ओर, मृणाल ठाकुर का नाम भी इससे पहले साउथ और हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष के साथ जुड़ चुका है. तब दोनों की शादी तक की अफवाहें उड़ी थीं, जिसे बाद में उनके करीबी सूत्रों ने पूरी तरह खारिज कर दिया था. बता दें, मृणाल अपने अभिनय करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में देखा गया था.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button