September 23, 2026

₹9.99 लाख में लॉन्च हुई Triumph की धांसू स्पोर्ट्स बाइक, जानें क्या है खासियत?

₹9.99 लाख में लॉन्च हुई Triumph की धांसू स्पोर्ट्स बाइक, जानें क्या है खासियत?

Triumph Daytona 660Image Credit source: Triumph

ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया ने अपडेटेड 2026 Daytona 660 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है. यह पिछले मॉडल के मुकाबले ₹11,000 महंगी है. कीमत में बढ़ोतरी के साथ-साथ नई Daytona 660 में कई अहम अपडेट किए गए हैं. इनमें एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन, स्टैंडर्ड बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और नए टायर शामिल हैं. हालांकि, बाइक के इंजन और बाकी मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

भारत में नई Daytona 660 की कीमत पुराने ₹9.88 लाख से बढ़कर ₹9.99 लाख हो गई है. बाइक Triumph India की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुकी है और आने वाले हफ्तों में डीलरशिप पर इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है.

नया एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन

2026 Daytona 660 में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट सस्पेंशन में किया गया है. अब इसमें 41mm Showa USD फोर्क मिलता है. इसमें कंप्रेशन और रिबाउंड डैम्पिंग को एडजस्ट किया जा सकता है. पुराने मॉडल में फ्रंट फोर्क एडजस्टेबल नहीं था. फ्रंट सस्पेंशन का ट्रैवल 110mm ही रखा गया है. पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है, जिसमें प्रीलोड एडजस्टमेंट और 130mm ट्रैवल दिया गया है.

अब स्टैंडर्ड मिलेगा क्विकशिफ्टर

ट्रायम्फ ने नई Daytona 660 में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर को अब स्टैंडर्ड कर दिया है. पुराने मॉडल में यह फीचर एक्स्ट्रा एक्सेसरी के तौर पर मिलता था. यानी अब इसके लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे. बाइक में अब Metzeler M9 RR टायर दिए गए हैं. पहले Michelin Power 6 टायर मिलते थे. नए टायर से बाइक की ग्रिप और राइडिंग फील में बदलाव देखने को मिल सकता है.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

नई Daytona 660 में पहले वाला ही 660cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-3 सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह करीब 95bhp की पावर और 68Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. बाइक में स्टील पेरिमीटर फ्रेम, रेडियल कैलिपर्स के साथ ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक और स्पोर्टी लेकिन आरामदायक राइडिंग पोजिशन पहले जैसी ही है.

तीन नए कलर ऑप्शन

ट्रायम्फ ने अपडेटेड Daytona 660 को नए कलर ऑप्शन में भी पेश किया है. इसमें Aluminium Silver, Cosmic Yellow और Sapphire Black शामिल हैं. Aluminium Silver और Cosmic Yellow में Sapphire Black हाइलाइट्स दिए गए हैं, जबकि Sapphire Black वर्जन में ग्लॉसी फिनिश मिलती है.

ये भी पढ़ें- Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, Creta से छोटी SUV दिवाली तक होगी लॉन्च, Venue की होगी छुट्टी!

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button