September 8, 2026

नीट में 9.88 लाख रैंक मिली MBBS सीट, पर फीस 1 करोड़ के पार, किस मेडिकल कॉलेज में क्या रही कटऑफ

NEET UG UP MBBS Cut Off : यूपी कटऑफ के विश्लेषण से पता चलता है कि सबसे निचली कटऑफ तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज की रही है । यहां 9,88,246 रैंक पर दाखिला हुआ है। पर यहां एमबीबीएस की पैकेज फीस 1.19 करोड़ रुपये है।

NEET UG MBBS Cut Off : डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DMET), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट स्टेट कोटा काउंसलिंग के राउंड 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के जरिए सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें एडमिशन लेने के लिए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। ओपन कैटेगरी की बात करें तो सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस क्लोजिंग रैंक 28235 रही है वहीं बीडीएस में यह 31784 रही है। एमबीबीएस में ओबीसी की क्लोजिंग रैंक 29651, ईडब्ल्यूएस में 30288, एससी में 159764 और एसटी में 421404 रही है। वहीं अगर प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो वो लोअर साइड में दिखी है।

यूपी एक ओपन स्टेट है, ऐसे में देश भर के स्टूडेंट्स को यहां के प्राइवेट कॉलेजों की कटऑफ का इंतजार रहता है। कटऑफ के विश्लेषण से पता चलता है कि सबसे निचली कटऑफ तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज की रही है । यहां 9,88,246 रैंक पर दाखिला हुआ है। पर यहां एमबीबीएस की पैकेज फीस 1.19 करोड़ रुपये है।

यहां देखें किस प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की कटऑफ क्या रही

1. गैर-अल्पसंख्यक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज

क्रम , कॉलेज का नाम , 2026 क्लोजिंग रैंक , 2026 नीट स्कोर

1 शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा 1,26,441 474

2 हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS), सीतापुर 1,48,511 461

3 के.डी. मेडिकल कॉलेज, मथुरा 2,63,960 404

4 यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, प्रयागराज 1,73,935 446

5 श्री गोरक्षनाथ, गोरखपुर 2,93,262 392

6 सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़ 2,40,161 414

7 हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS), बाराबंकी 2,59,752 405

8 हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वाराणसी 3,82,171 360

9 श्री राममूर्ति स्मारक (SRMS), बरेली 3,31,373 378

10 रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ 2,84,216 396

11 सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ 2,03,481 431

12 मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर 3,54,270 370

13 रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर 3,34,794 377

14 जी.एस. मेडिकल कॉलेज, हापुड़ 3,52,479 370

15 एस.के.एस. मेडिकल कॉलेज, मथुरा 3,45,269 373

16 नारायणा मेडिकल कॉलेज, कानपुर 3,83,723 360

17 कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज, मथुरा 4,96,591 326

18 प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ 4,64,036 336

19 मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी 4,73,556 333

20 नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नोएडा 4,13,463 351

21 वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अमरोहा 5,04,096 324

22 अजय सांगाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, शामली 5,55,022 311

23 सरस्वती मेडिकल कॉलेज, उन्नाव 3,15,798 383

24 रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली 5,07,415 323

25 श्री सिद्धि विनायक, संभल 6,75,569 281

26 डॉ. बी.एस. कुशवाहा मेडिकल कॉलेज, कानपुर 5,42,238 314

27 वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर 5,14,511 321

28 के.एम.सी. मेडिकल कॉलेज, महाराजगंज 6,65,040 283

29 टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ 6,31,696 291

30 राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली 6,85,722 278

31 नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट, मेरठ 2,69,131 402

32 सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ 5,39,958 315

33 राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ 5,71,391 306

34 फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज, शिकोहाबाद 6,56,060 285

35 प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज , उन्नाव 5,41,821 314

अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज

36 एरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ (सामान्य) 4,93,215 327

- एरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ (माइनॉरिटी) 5,05,287 324

37 इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ (सामान्य) 6,55,420 285

- इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ (माइनॉरिटी) 6,26,956 292

38 कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ (सामान्य) 6,53,460 286

- कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ (माइनॉरिटी) 6,78,424 280

39 एफ.एच. मेडिकल कॉलेज, आगरा (सामान्य) 7,15,417 271

- एफ.एच. मेडिकल कॉलेज, आगरा (माइनॉरिटी) 7,97,917 253

40 तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज, मुरादाबाद (सामान्य) 4,88,249 329

- तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज, मुरादाबाद (माइनॉरिटी) 9,88,246 214

किस प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कितनी फीस (2025 से तुलना करते हुए)

कॉलेज | 2025 सलाना फीस | 2026 सालाना फीस

हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, वाराणसी | 13,21,000 | 18,00,000

केडी मथुरा | 12,80,000 | 16,25,000

डॉ. केएनएस (मायो), बाराबंकी | 11,21,000 | 15,10,000

वेंकटेश्वरा अमरोहा | 11,00,000 | 15,00,000

प्रसाद लखनऊ | 11,00,000 | 14,60,000

कृष्णा मोहन, मथुरा | 11,73,000 | 15,25,000

सरस्वती हापुड़ | 11,21,000 | 14,62,000

यूनाइटेड प्रयागराज | 11,90,000 | 14,53,000

अजय संघाल, शामली | 14,00,000 | 16,74,000

श्री सिद्धि विनायक, संभल | 14,14,000 | 16,73,000

एसकेएस मथुरा | 12,14,000 | 14,60,000

सरस्वती उन्नाव | 11,59,000 | 13,75,000

नेशनल कैपिटल रीजन (MSY) | 12,19,000 | 14,31,000

रामा हापुड़ | 13,90,000 | 15,10,000

श्री गोरक्षनाथ, गोरखपुर | 14,40,000 | 16,10,000

शारदा यूनिवर्सिटी (SOMS), नोएडा | 15,23,000 | 16,25,000

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज | 16,72,000 | 17,62,000

रामा कानपुर | 15,19,000 | 16,00,000

सुभार्थी मेडिकल कॉलेज, मेरठ | 14,22,000 | 14,95,000

हिंद सीतापुर | 12,92,000 | 13,60,000

वरुण अर्जुन | 14,52,000 | 15,60,000)

बीएस कुशवाहा | 14,00,000 | 16,00,000

जीएस मेडिकल कॉलेज, हापुड़ | 14,42,000 | 15,10,000

नारायणा कानपुर | 12,14,000 | 14,50,000 |

इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रिसर्च, लखनऊ - 1875000 | 2335000

नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और उनकी फीस:

इस सत्र से चार नए प्राइवेट कॉलेज भी शामिल हुए हैं, जिनमें से तीन की फीस का डिटेल्स:

- राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज: फीस 15 लाख रुपये प्रति वर्ष।

- फूलन सिंह एफएस (FS) यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद: फीस 15,99,000 प्रति वर्ष।

- सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज, लखनऊ: फीस 15,99,000 प्रति वर्ष।