'अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए': 9 मर्डर वाले बयान पर मांझी बोले-हत्या करना गलत; संजय झा ने कहा-सब कुछ पार्टी के संज्ञान में है - Patna News
पटना2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाई थीं। हालांकि कुछ समय बाद अनंत सिंह ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने कई कुर्बानियां दी हैं। लालू यादव की सरकार के दौरान मेरे नौ आदमी मारे गए थे, क्योंकि मैं नीतीश कुमार के साथ था।
अनंत सिंह के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने कहा कि यह उनका मामला है कि उन्होंने 9, 10 या 25 मर्डर किया है, लेकिन हत्या करना गलत है। अनंत सिंह पर कार्रवाई के संबंध में मांझी ने कहा कि निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, अनंत सिंह का बयान आया है और फिर उस पर उनकी सफाई भी आई है। पार्टी पूरे मामले पर नजर रख रही है और सभी बातों को नोटिस किया जा रहा है।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब बिहार में विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।
'निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए'
जीतन राम मांझी से जब सवाल किया गया कि क्या इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, ‘निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।’
मांझी के इस बयान से साफ है कि वह हत्या को किसी भी परिस्थिति में सही नहीं मानते। हालांकि, किसी व्यक्ति के बयान मात्र से अपराध साबित नहीं होता। किसी भी कानूनी कार्रवाई और दोष तय करने का आधार संबंधित तथ्य, साक्ष्य और जांच होते हैं।
जानिए अनंत सिंह ने क्या कहा था?
मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाई थीं। अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वे उनके साथ खड़े थे। उन्होंने कहा, ‘हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है। कोई भी मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता।’
हालांकि कुछ समय बाद अनंत सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कई कुर्बानियां दी हैं। लालू यादव की सरकार के दौरान मेरे नौ आदमी मारे गए थे, क्योंकि मैंने नीतीश कुमार का समर्थन किया था। नीतीश कुमार के लिए उन्होंने अपने लोगों की कुर्बानी दी थी।
जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में अनंत सिंह शामिल हुए थे।
पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार के समर्थन में संजय झा
अनंत सिंह के बयान के साथ-साथ पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव भी राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। इस सीट पर जेडीयू के मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, अनंत सिंह ने जन सुराज समर्थित उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है।
अनंत सिंह के इस फैसले को लेकर जेडीयू में राजनीतिक चर्चा तेज है। एक तरफ पार्टी अपने उम्मीदवार के समर्थन में मजबूती से खड़ी होने का संदेश दे रही है, तो दूसरी तरफ अनंत सिंह खुलकर डॉ. अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं।
संजय झा ने पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत का दावा करते हुए कहा कि वह पहले भी इस सीट से जीतते रहे हैं और इस बार भी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने पटना की दोनों सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि नीरज कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नवल किशोर यादव बड़े अंतर से जीतेंगे।
एनडीए की एकजुटता पर संजय झा का जोर
एमएलसी चुनाव को लेकर संजय झा ने एनडीए की एकजुटता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है और सभी 8 सीटों पर जीत का अंतर बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दल बिहार में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एनडीए एकजुट होकर मैदान में है।
संजय झा के मुताबिक, एनडीए में चुनाव को लेकर जो फीडबैक सामने आ रहे हैं, उनमें गठबंधन की एकजुटता प्रमुख है। पटना की दोनों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
बिहार में मां दुर्गा के पट खुले: कटिहार में वेटिकन सिटी, मुंगेर में ट्विन टावर की तर्ज पर पंडाल; सीएम,नितिन नवीन ने की पूजा1:04
कॉपी लिंक
शेयर
कानून-व्यवस्था पर प्रभारी DGP ने की 1 घंटे समीक्षा बैठक: SSP कार्यालय में IG समेत कई अधिकारी रहे; अपराध नियंत्रण-पुलिस की तैयारियों पर की चर्चा
0:31
कॉपी लिंक
शेयर
पटना- दशहरा मेले को लेकर 4 बड़े अस्पताल अलर्ट: 85 बेड और 38 वेंटिलेटर रिजर्व, एम्बुलेंस स्टैंडबाय पर;15 से 20 अक्टूबर तक डॉक्टरों की ड्यूटी
0:30
कॉपी लिंक
शेयर
PK बोले- नीरज से बेहतर अनंत भाई: सम्राट से अच्छे हम तो मेरी पार्टी को वोट दें; अनुज बोले-नीरज ने 18 साल में कुछ नहीं किया