October 13, 2026

बिहार बोर्ड से जुड़े कामों के लिए अब पटना जाना जरूरी नहीं, 9 शहरों में शुरू होंगे नए सेंटर

बिहार बोर्ड से जुड़े कामों के लिए अब पटना जाना जरूरी नहीं, 9 शहरों में शुरू होंगे नए सेंटर

बिहार बोर्ड से जुड़े कामों के लिए अब पटना जाना जरूरी नहीं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से जुड़े कामों के लिए स्टूडेंट्स और अभिभावकों को अब पटना के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. बिहार बोर्ड ने राज्य के 9 शहरों में स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में पूछताछ सह शिकायत निवारण केंद्र शुरू करने की व्यवस्था की है. इन केंद्रों के माध्यम से मैट्रिक, इंटरमीडिएट, STET, D.El.Ed. समेत अलग-अलग परीक्षाओं से जुड़े मामलों में शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी. इसके अलावा स्कूलों की संबद्धता, अनुदान, स्कॉलरशिप और पेंशन जैसे विषयों पर भी शिकायत की सुविधा मिलेगी.

बोर्ड का उद्देश्य स्टूडेंट्स, टीचर्स और अन्य संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान आसान, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से करना है.

9 शहरों में बनाए गए शिकायत निवारण केंद्र

बिहार बोर्ड ने राज्य के 9 प्रमंडलीय मुख्यालयों में स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों को पूछताछ और शिकायत निवारण केंद्र के रूप में तैयार किया है. इससे अलग-अलग जिलों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पटना स्थित बोर्ड कार्यालय तक जाने की जरूरत कम होगी.

  • पटना: राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर, शास्त्री नगर, पटना-800023
  • मुजफ्फरपुर: बीबी कॉलेजिएट कैंपस, मुजफ्फरपुर-842001
  • छपरा: विश्वेश्वर सेमिनरी परिसर, छपरा-841301
  • दरभंगा: जिला स्कूल परिसर, दरभंगा-846003
  • सहरसा: जिला स्कूल परिसर, सहरसा-852201
  • पूर्णिया: जिला स्कूल कैंपस, पूर्णिया-854301
  • भागलपुर: जगलाल उच्च विद्यालय कैंपस, भागलपुर-812002
  • मुंगेर: जिला स्कूल छात्रावास, मुंगेर-811201
  • गया: हरिदास सेमिनरी +2 स्कूल कैंपस, गया-823001

किन मामलों में दर्ज करा सकेंगे शिकायत?

इन केंद्रों पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से जुड़े मामलों में शिकायत की जा सकेगी. इसके अलावा STET, D.El.Ed. और अन्य परीक्षाओं से संबंधित समस्याएं भी दर्ज कराई जा सकेंगी. स्कूलों की संबद्धता, अनुदान, स्कॉलरशिप और पेंशन से जुड़े मामलों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध होगी. इससे स्टूडेंट्स, टीचर्स और दूसरे संबंधित लोगों को अपनी समस्याएं संबंधित कार्यालय तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया होगी आसान

शिकायत दर्ज कराने की सुविधा निःशुल्क होगी. प्रत्येक शिकायत के लिए एक विशिष्ट रेफरेंस नंबर दिया जाएगा, जिससे शिकायत की पहचान और उसकी स्थिति से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी. शिकायत मिलने के बाद उसे संबंधित ब्रांच में ऑनलाइन माध्यम से भेजा जाएगा. समाधान की सूचना SMS से मिलेगी.

इस व्यवस्था से शिकायतों पर कार्रवाई की निगरानी करना और आवेदकों तक जानकारी पहुंचाना आसान होगा. बोर्ड की इस पहल का उद्देश्य शिकायतों के निपटारे को ज्यादा व्यवस्थित बनाना है. साथ ही, क्षेत्रीय स्तर पर सुविधा मिलने से लोगों का समय और यात्रा पर होने वाला खर्च भी बच सकता है.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button