July 16, 2026

सरकारी हॉस्पिटल के वार्ड की फॉल सीलिंग टूटी: 9 महिला पेशेंट भर्ती थीं, फॉल सीलिंग झूलने लगी तो सभी को शिफ्ट किया - Sikar News

सीकर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेखावाटी के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल SK हॉस्पिटल के एक वार्ड में फॉल सीलिंग टूटकर गिर गई। फॉल सीलिंग पहले से झूलने लगी थी। इसकी वजह से कोई भी पेशेंट उसके नीचे नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद नर्सिंग स्टाफ ने 53 नंबर मेडिसिन फीमेल वार्ड के बाकी पेशेंट्स को लॉबी में शिफ्ट कर दिया।

देखें घटना के PHOTOS

घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे की है। फीमेल मेडिसिन वार्ड में 9 महिला पेशेंट एडमिट थीं। तभी वार्ड की छत की फॉल सीलिंग झूलने लगी, पेशेंट्स के परिजन खाना खा रहे थे। सबको क्षतिग्रस्त फॉल सीलिंग के नीचे से हटाया गया, इतने में फॉल सीलिंग टूटकर नीचे गिर गई। सावधानी के तौर पर सभी 9 पेशेंट्स को शिफ्ट कर दिया गया।

PMO डॉ. प्रियंका अमन ने बताया- हॉस्पिटल में काफी जगह मरम्मत की जरूरत है, इस संबंध में PWD विभाग को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। बीती रात का हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन PWD विभाग के अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं, सरकारी मेडिकल कॉलेज से अटैच सीकर के SK हॉस्पिटल में पेशेंट्स की सेफ्टी और सुविधाओं के नाम पर बड़ी लापरवाही सामने आई है।

PMO डॉ. प्रियंका अमन ने बताया- PWD को 1.12 करोड़ का बजट जारी किया था, लेकिन 48 लाख रुपए ही खर्च किए। पीडब्ल्यूडी की चौकी के स्टाफ ने ये राशि मिलने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने न तो अस्पताल में मेंटिनेंस का काम कराया, न ही काम पूरा होने का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) सौंपा। अस्पताल के कई वार्डों में हालत काफी खराब है। मरीजों व उनके अटेंडेंट इसका खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं।

78.40 लाख का मेंटिनेंस का काम अधूरा

SK हॉस्पिटल मैनेजमेंट और PWD के बीच पिछले साल रिपेयरिंग और मेंटिनेंस का एमओयू हुआ था। इसके अनुसार 78.40 लाख रुपए में सिविल वर्क होना था। इसमें छत रिपेयर, एल्युमिनियम पार्टिशन, लोहे की रेलिंग और फाॅल सीलिंग्स का काम होना था। PWD ने 11 माह में हॉस्पिटल की आधी छत को वाटर प्रूफ किया है। आधी छत की रिपेयरिंग का काम आज भी बाकी है। सीलन के कारण जगह-जगह से फाल्स सीलिंग टूट चुकी है।

.

खबरें और भी हैं...

  • नाबालिग से कुकर्म के आरोपी को 20 साल की जेल: 50 हजार का जुर्माना भी लगाया, रास्ता पूछने के बहाने ले गया था आरोपी

    50 हजार का जुर्माना भी लगाया, रास्ता पूछने के बहाने ले गया था आरोपी|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar1:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गोपीनाथ मंदिर से 9-10 लाख के चांदी के छत्र चोरी: राधारानी का मंगलसूत्र और गणेश-हनुमान के छत्र लेकर फरार हुए चोर

    राधारानी का मंगलसूत्र और गणेश-हनुमान के छत्र लेकर फरार हुए चोर|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शादी का झांसा देकर महिला से रेप: अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपए हड़पे, धमकी दी

    अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर रुपए हड़पे, धमकी दी|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर में नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट हुई: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, स्कूल से 2 नाबालिग लड़की लापता

    • कॉपी लिंक

    शेयर