ग्वालियर से खत्म होगा कचरे का पहाड़: 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद पहुंची इटालियन मशीन,अक्टूबर से रोजाना 1200 टन कचरे का होगा निस्तारण - Gwalior News
ग्वालियर से खत्म होगा कचरे का पहाड़:9 महीने के लंबे इंतजार के बाद पहुंची इटालियन मशीन,अक्टूबर से रोजाना 1200 टन कचरे का होगा निस्तारण
ग्वालियर8 घंटे पहले
कॉपी लिंक
ग्वालियर के केदारपुर कचरा प्लांट पर खड़ा कचरे का पहाड़।
ग्वालियर शहर के सिर से कचरे का कलंक अब बहुत जल्द धुलने वाला है। शहर के केदारपुर कचरा निस्तारण केंद्र में सालों से सीना ताने खड़े 13 लाख टन कचरे के पहाड़ को जमींदोज करने के लिए आखिरकार इटली की हाई-टेक मशीन ग्वालियर पहुंच गई है।
करीब 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद आई इस चमत्कारी मशीन के चालू होते ही अक्टूबर महीने से कचरा निस्तारण का मेगा अभियान शुरू हो जाएगा। यह मशीन रोजाना 1200 टन कचरे का खात्मा करेगी।
इसमें शहर से हर दिन निकलने वाला 600 टन नया कचरा तो प्रोसेस होगा ही, साथ ही सालों से जमा 600 टन पुराने कचरे का भी निपटारा किया जाएगा।
ग्वालियर नगर निगम कार्यालय का फाइल फोटो।
मशीन के लिए बन रहा नया सेटअप
मशीन को सेट करने के लिए केदारपुर प्लांट में अलग से नया सेटअप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने शॉर्ट टेंडर जारी किया है, जो सितंबर में खुल जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही चबूतरा और टीनशेड का निर्माण शुरू होगा, जिससे मशीन इंस्टॉल होकर तेजी से काम शुरू कर सके।
बिजली का बिल भरेगा ठेकेदार
इस पूरी कवायद से नगर निगम को बड़ा वित्तीय फायदा होने जा रहा है। अब तक प्लांट का बिजली बिल नगर निगम भरता था, जिससे हर साल 1.5 करोड़ रुपये का चूना लगता था। लेकिन नए टेंडर की शर्तों के मुताबिक, बिजली का नया कनेक्शन और उसका पूरा बिल अब ठेकेदार ही भरेगा।
सूखे से रिसाइकिल, गीले से बनेगी खाद
कचरे से कमाई का पूरा खाका भी तैयार है। ठेकेदार सूखे कचरे को रिसाइकिलिंग के लिए फैक्ट्रियों को बेचेगा, जबकि गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी। इस खाद की सप्लाई पार्कों, नर्सरियों और किसानों को की जाएगी। इससे होने वाली पूरी कमाई ठेकेदार की होगी।
33 करोड़ की जगह सिर्फ 4.5 करोड़ में काम
गौरतलब है कि पहले पुराने कचरे को खत्म करने के लिए करीब 33 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट रखा गया था। इसके बावजूद निगम और पुराने ठेकेदार के बीच विवाद चलता रहा और केवल 6 लाख टन कचरा ही साफ हो सका।
अब नगर निगम ने नए और पुराने दोनों कचरे को खत्म करने का टेंडर महज 4.5 करोड़ रुपये में दिया है, जिससे निगम के करोड़ों रुपये बचेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए केदारपुर निस्तारण नियंत्रण केंद्र के प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने बताया-
इटली से मशीन आ चुकी है और अब उसे सेट करने की तैयारी चल रही है। अक्टूबर माह से कचरा निस्तारण का काम पूरी रफ्तार से प्रारंभ हो जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
बजरंग दल सहमंत्री के भाई के सिर में मारी गोली: ग्वालियर में मोमोज खाते समय बदमाशों ने की फायरिंग; Blinkit में डिलीवरी बॉय था युवक
0:42
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल में पंचायतकर्मी से लूट: चलती बाइक के आगे कार अड़ाई, बैग छीनकर फरार हुए बदमाश; CCTV खंगाल रही पुलिस
0:39
कॉपी लिंक
शेयर
गिफ्ट लिंक से मोबाइल हैक...दो खातों से 1.16 लाख उड़ाए: ग्वालियर में साइबर ठगी; मोबाइल नंबर एवं बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा रही पुलिस
कॉपी लिंक
शेयर
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से सोने का पैंडल चोरी: ग्वालियर में सदर बाजार से घर लौट रही थी महिला, 26 हजार का सामान ले उड़ा जेबकतरा