October 1, 2026

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 9 की मौत: इसमें बच्चे-महिलाएं भी शामिल; यह इस साल का 11वां हमला, अब तक 800 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 9 की मौत:इसमें बच्चे-महिलाएं भी शामिल; यह इस साल का 11वां हमला, अब तक 800 लोगों की मौत

काबुल/इस्लामाबाद19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान के हमले के बाद की यह तस्वीर वायरल है। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान के हमले के बाद की यह तस्वीर वायरल है।

पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में एयरस्ट्राइक की। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक इन हमलों में 9 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी दी है। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों में दोनों प्रांतों में 3 घर तबाह हुए हैं।

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर ये 11वां हमला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में अब तक करीब 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

वायरल तस्वीरों में घायल बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।

वायरल तस्वीरों में घायल बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तान का दावा- आतंकी ठिकानों पर हमला किया, 22 लड़ाके मरे

पाकिस्तान का दावा है कि गुरुवार को उसने अफगानिस्तान में दो आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें कम से कम 22 लड़ाके मारे गए।

हालांकि जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा की पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों पर हमले किए हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने गलत किया है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता।

अफगानिस्तान ने कहा- पाकिस्तान सब्र का इम्तिहान न ले

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तालिबान सरकार के मंत्री नूरुल्लाह नूरी ने पाकिस्तान को अफगानों के सब्र का इम्तिहान न लेने की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान का इतिहास याद रखना चाहिए, जहां सोवियत संघ और अमेरिका जैसी बड़ी ताकतें भी युद्ध के बाद सफल नहीं हो सकीं।

पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ा

पाकिस्तान का कहना है कि हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने अफगानिस्तान के पक्तिया और नंगरहार प्रांतों से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश की। इसके बाद सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी हुई।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान से ड्रोन भी भेजे गए, जबकि तालिबान सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया।

पाकिस्तान ने सोमवार को भी अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। इन हमलों में पाक ने 28 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था।

पाकिस्तान TTP को ‘फितना-उल-खवारिज’ कहता है। TTP और अफगान तालिबान अलग संगठन हैं। हालांकि, दोनों के बीच गठजोड़ है।

पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों?

2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था।

TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है।

TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं।

2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए।

---------------------

यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश जा रहा न्यूक्लियर फ्यूल रोका: रूसी प्लेन को एयरस्पेस नहीं दिया

पाकिस्तान ने बिजली संकट झेल रहे बांग्लादेश का परमाणु ईंधन अपने आसमान से नहीं गुजरने दिया। यह ईंधन रूसी विमान में था, जो बांग्लादेश के रूपपुर प्लांट में इस्तेमाल होना था। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • भारत-यूएई के बीच समुद्र में तेल पाइपलाइन की तैयारी: होर्मुज संकट के बीच विकल्प की तलाश; भारत 88% कच्चा तेल आयात करता है

    होर्मुज संकट के बीच विकल्प की तलाश; भारत 88% कच्चा तेल आयात करता है|देश,National - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, चर्चित बिजनेसमैन समेत 6 की मौत: पत्नी भी साथ थीं, राष्ट्रपति के करीबी चिवायो महंगी कारों-हेलिकॉप्टरों के शौकीन थे

    पत्नी भी साथ थीं, राष्ट्रपति के करीबी चिवायो महंगी कारों-हेलिकॉप्टरों के शौकीन थे|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इजराइल जा रहा विमान हाईजैक करने की कोशिश: कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे को चाकू मारा, इजराइली फाइटर जेट्स ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई

    कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे को चाकू मारा, इजराइली फाइटर जेट्स ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई|विदेश,International - Dainik Bhaskar1:11
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जिनपिंग के बॉडीगार्ड की पहचान उजागर: व्हाइट हाउस की गेस्ट लिस्ट में नाम-पद सामने आया, मोदी-जिनपिंग की बैठक में भी मौजूद थे

    0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर