October 16, 2026

नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

JNVST शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नवोदय विद्यालय में आवेदन एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हुई.

Written By : कविता गाडरी |  Updated at : 16 Oct 2026 01:55 PM (IST)

Preferred Sources

Navodaya Vidyalaya admission 2027 class 9 and 11 last date extended नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

नवोदय विद्यालय प्रवेश

Source : pexels

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नवोदय विद्यालय में आवेदन एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हुई, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर थी. इसे बढ़ाकर पहले 15 अक्टूबर किया गया था, वहीं अब यह दूसरा मौका है, जब एक बार फिर से जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है. अब इच्छुक उम्मीदवार कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 22 अक्टूबर तक लेटरल एंट्री एडमिशन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

कब होगी नवोदय की एडमिशन परीक्षा?

कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय समिति की ओर से परीक्षा अप्रैल 2027 में कराई जाएगी. इसमें एडमिशन खाली सीटों पर चयन और परीक्षा के आधार पर होगा. वहीं आपको बता दें कि कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों से कोई फीस भी नहीं ली जाएगी. 

 आयु सीमा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

एनवीएस कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2012 और 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए. एनवीएस अपने नियमों के अनुसार कक्षा 9 और 11वीं के लिए आयु सीमा में छूट भी प्रदान करेगा. वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 8वीं  और 10वीं पास करने की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कॉपी, ग्रामीण कोटे के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रमाण पत्र, कैटेगरी प्रमाण पत्र, और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जरूरी होंगे. 

ये भी पढ़ें-NCTE के नाम से वायरल हो रहा फेक नोटिस, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई?

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता 

जवाहर नवोदय में एडमिशन के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो 2026-27 शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रहे हो. वहीं 2026-27 से पहले कक्षा 10वीं की पढ़ाई करने वाले इस प्रक्रिया के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. वहीं 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आठवीं कक्षा उर्तीण होना चाहिए. इसके अलावा इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उसे जिले का निवासी होना अनिवार्य है. जहां नवोदय विद्यालय स्थित है और उन्हें उसी जिले के किसी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं या 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. 

9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट Navodaya.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद यहां 9वीं और 11वीं रजिस्ट्रेशन 2027 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन पत्र भरकर फीस जमा करें. 
  • साथ ही आवेदन पत्र में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर आदि अटैच करें.
  • अब फॉर्म को अच्छी तरह चेक करने के बाद सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कविता गाडरी

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More

Published at : 16 Oct 2026 01:55 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola