BSNL अपने एक हाई स्पीड Broadband Plan पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 महीनों तक डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। छूट मिलने से यह प्लान अब कई ग्राहकों के बजट में आ गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा के साथ 200Mbps स्पीड मिलती है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...

1/6![]()
5000GB डेटा और 200Mbps स्पीड
BSNL अपने Fibre Super Plus OTT पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps स्पीड मिलेगी। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी। इसके अलावा, प्लान में 25 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस और अनलिमिटेड कॉल्स भी शामिल हैं। यानी इसे एक ऑलराउंडर प्लान कहना गलत नहीं होगा।

2/6![]()
6 महीनों तक मिलेगी छूट
वैसे तो इस प्लान की कीमत 1199 रुपये प्रति माह है, लेकिन ऑफर के तहत, कंपनी 6 महीनों तक इस प्लान पर ग्राहकों को 88 रुपये की छूट दे रही है, जिससे इसकी कीमत 1111 रुपये प्रति माह हो जाती है। ध्यान रहे कि डिस्काउंट केवल पहले 6 महीनों के लिए ही मिलेगा और उसके बाद 1199 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। में मिल रहा है। दरअसल इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps स्पीड मिलेगी। इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी। कंपनी ने ऑफर की लास्ट डेट नहीं बताई है।

3/6![]()
मुफ्त में करें जितनी मर्जी उतनी बातें
अनलिमिटेड कॉलिंग करने के लिए बीएसएनएल इस प्लान के साथ एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी दे रहा है, जिससे देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। अगर आप बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते हैं, तो लंबी वैलिडिटी का विकल्प चुन सकते हैं। इस प्लान को ग्राहक 6 महीने और 12 महीने के लिए भी ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए एकमुश्त भुगतान करना होगा।

4/6![]()
ढेर सारे फ्री OTT भी
इस प्लान के साथ 25 से ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलते हैं, जिसमें जियो हॉटस्टार, लायंसगेट, शेमारूमी, हंगामा ऐप, एपिक ऑन, सोनीलिव, जी5, मनोरमा मैक्स, चौपाल समेत अन्य शामिल हैं। प्लान में IFTV: 500 से ज्यादा फ्री टू एयर चैनल्स भी शामिल हैं।

5/6![]()
कैसे उठाएं फायदा
ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इन प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 18004444 पर वॉट्सऐप करके के भी इन प्लान को बुक कर सकते हैं।

6/6![]()
BSNL के पास और सस्ता 200Mbps प्लन भी
कंपनी के पास 999 रुपये प्रति माह कीमत वाला Fibre Super Star Premium Plus OTT नाम का एक और प्लान है। इस प्लान में भी ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps स्पीड मिलती है और इतना डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ढेर सारे ओटीटी बेनिफिट्स (जियो हॉटस्टार, जी5, लायंसगेट, शेमारूमी, हंगामा और एपिक ऑन) भी शामिल हैं। प्लान में IFTV: 500 से ज्यादा फ्री टू एयर चैनल्स भी मिलते हैं और इसे भी 6 महीने और 12 महीने के लिए लिया जा सकता है।

Gadgets Hindi News
Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹88 OFFER, पूरे 6 महीने सस्ता मिलेगा 200Mbps ब्रॉडबैंड, इसमें 5000GB डेटा, 26 OTT भी