August 31, 2026

कानपुर में 86 साल पुराना मकान नगर निगम ने गिराया: डॉट नाला धंसने से बढ़ा था खतरा, आशियाने को टूटता देख घर वाले रो पड़े - Kanpur News

कानपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में ईदगाह से ब्रह्म नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर डॉट नाला धंसने के बाद उसकी जद में आए करीब 352 गज के जर्जर मकान को सोमवार को नगर निगम ने गिरा दिया। नगर निगम की जोन-4 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अपनी मौजूदगी में मकान को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। डॉट नाला धंसने के बाद मकान की सुरक्षा को लेकर खतरा और बढ़ गया था। इसी मामले में हाईकोर्ट की ओर से मकान को गिराने का आदेश जारी किया गया था।

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में नगर निगम ने कार्रवाई की। हाईकोर्ट में 9 सितंबर को नगर आयुक्त की ओर से हलफनामा देकर कार्रवाई का जवाब देना है। अब आज रात से धंसे डॉट नाले पर शटरिंग लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।

देखिए 3 तस्वीरें…

ब्रह्म नगर के पास डॉट नाला धंसने के बाद उसकी जद में आए जर्जर मकान को नगर निगम की टीम ने गिरा दिया।

ब्रह्म नगर के पास डॉट नाला धंसने के बाद उसकी जद में आए जर्जर मकान को नगर निगम की टीम ने गिरा दिया।

अपना घर गिरता देखकर उसमें रहने वाले लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

अपना घर गिरता देखकर उसमें रहने वाले लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

नगर निगम टीम के कर्मचारी लोगों को जर्जर मकान से दूर रहने को कहते रहे।

नगर निगम टीम के कर्मचारी लोगों को जर्जर मकान से दूर रहने को कहते रहे।

86 साल पुराना था मकान, 43 साल से रह रहा था परिवार

हर्षनगर में अशोक कुरील का मकान नंबर 111/480 जर्जर हालत में था। अशोक कुरील ने बताया कि यह मकान करीब 86 साल पुराना था। पिछले करीब 43 सालों से उनका परिवार इसी मकान में रह रहा था। समय के साथ यह मकान काफी जर्जर हो गया था। इसमें अशोक कुरील के अलावा आजाद कुरील, अनिल कुरील, राकेश कुरील, सुधीर कुरील और सुनील कुरील के परिवार रहते थे। सुनील कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में अशोक, अनिल और सुधीर अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे।

अशोक कुरील के मुताबिक, मकान में तीन परिवार के करीब 12 से 15 लोग रह रहे थे। इस मकान के जर्जर होने और नाला धंसने के बाद यहां रहना खतरे से खाली नहीं था। हाईकोर्ट ने इस जर्जर मकान को गिराने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि निगम की कार्रवाई के बाद अब किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।

ब्रह्म नगर के पास धंसा डॉट नाला।

ब्रह्म नगर के पास धंसा डॉट नाला।

किराएदार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी याचिका

मकान में एक किराएदार जानकी देवी का परिवार भी रहता था। अशोक कुरील ने बताया कि मकान खाली कराने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के मामले में जानकी देवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हालांकि उनकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत नगर निगम ने मकान गिराने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान जोनल अ​धिकारी राजेश सिंह, अ​धिशासीअ​भियंता मीनाक्षी अग्रवाल के साथ अन्य अ​धिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी निगरानी में मकान के जर्जर हिस्सों को गिरवाया। जैसे-जैसे मकान को तोड़ा गया, आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

एक और मकान को खाली करने का जारी नोटिस

वहीं ब्रह्म नगर में धंसे नाले की जद में आने वाले 111/ए 479 के अभय प्रताप सिंह को भी नगर निगम जोन-4 की टीम ने नोटिस दे रखा है। यह जर्जर मकान करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है। इस मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं और मकान खाली करने के लिए नगर निगम की ओर से कहा गया है।

कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

नगर निगम जोन-4 की अ​धिशासी अ​भियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया-

QuoteImage

मकान की स्थिति खराब थी और डॉट नाला धंसने के बाद इसकी जद में आने से खतरा और बढ़ गया था। कोर्ट ने गिराने का आदेश दिया था। इसी के तहत नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कराई।

QuoteImage

.