September 2, 2026

कम दाम में 8340mAh बैटरी वाला 5G फोन, पानी के अंदर भी फोटोग्राफी करेगा, डिस्प्ले भी तगड़ा

Sep 02, 2026 12:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

POCO X8 5G Launched: पोको ने वैश्विक स्तर पर नए POCO X8 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 8340mAh तगड़ी बैटरी है। कहा जा रहा है कि फोन भारत में 9000mAh बैटरी के साथ आने वाला है।

कम दाम में 8340mAh बैटरी वाला 5G फोन, पानी के अंदर भी फोटोग्राफी करेगा, डिस्प्ले भी तगड़ा

वैश्विक स्तर पर, रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह फोन तीन कॉन्फिगरेशन में आता है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 269 डॉलर (लगभग 25,500 रुपये) से शुरू होती है।

Poco X8 5G Launched with 8,340mAh Battery: पोको तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब पोको ने वैश्विक स्तर पर Poco X8 5G लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन में हाई-रिफ्रेश-रेट वाला एमोलेड पैनल, क्वालकॉम का लेटेस्ट एंट्री-लेवल 5G प्रोसेसर और बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की स्क्रीन है, साथ ही इसकी 8340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए चार IP सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। ग्लोबल लाइनअप में तीन मेमोरी कॉन्फिगरेशन शामिल हैं, जबकि भारतीय मॉडल 4 सितंबर को 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर...

चलिए अब एक नजर डालते हैं Poco X8 5G की खासियत पर

पोको X8 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच एमोलेड डिस्प्ले है। यह 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 12-बिट कलर डेप्थ को सपोर्ट करता है। स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है और 3,840 हर्ट्ज PWM डिमिंग को भी सपोर्ट करती है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट का उपयोग किया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉयड 16 पर हाइपरओएस 3 के साथ चलता है।

Poco X8 5G

कैमरा भी दमदार

फोटोग्राफी के लिए, पोको X8 5G में OIS और EIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है, जिसे 2-मेगापिक्सेल के डेप्थ सेंसर के साथ जोड़ा गया है। यह 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। कैमरा फीचर्स में अंडरवाटर शूटिंग, डुअल-वीडियो रिकॉर्डिंग और एआई टूल्स जैसे ग्लेयर रिमूवल, इरेज प्रो, इमेज एक्सपेंशन और इमेज एन्हांसमेंट शामिल हैं।

फोन में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर और शाओमी ऑफलाइन कम्युनिकेशन सपोर्ट भी है। हाई प्रेशर और हाई टेम्परेचर वाले पानी के संपर्क सहित धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। यानी इस बिंदास किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है।

तेजी से चार्ज होने वाली बड़ी बैटरी

पोको X8 5G के ग्लोबल वेरिएंट में 13 प्रतिशत सिलिकॉन सामग्री के साथ 8340mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। पोको का कहना है कि वह 1,600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत तक बरकरार रहती है। बैटरी 67W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। लगभग 223 ग्राम वजनी इस फोन फोन का डाइमेंशन वैश्विक मॉडल के लिए 163.45x78.27x8.6 एमएम है।

इतनी है Poco X8 5G की कीमत

वैश्विक स्तर पर, रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह फोन तीन कॉन्फिगरेशन में आता है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 269 डॉलर (लगभग 25,500 रुपये) से शुरू होती है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 299 डॉलर (लगभग 28,400 रुपये) है और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 349 डॉलर (लगभग 33,100 रुपये) है। फोन ग्लोबल मार्केट में ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।