“फीस पढ़ाने की लेते हो, तो काम भी देना पड़ेगा”… बच्चे के जवाब और एक्सप्रेशन ने जीता इंटरनेट का दिल
-
Written By:
हितेश तिवारी
Updated On: Jul 13, 2026 | 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
Funny Classroom Video : क्लासरूम में टीचर से क्लासवर्क मांगते एक बच्चे का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उसके दमदार एक्सप्रेशन और जवाब पर लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Teacher Student Conversation : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूली बच्चे का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वायरल क्लिप एक क्लासरूम की है, जहां कई छात्र मौजूद हैं। इसी दौरान एक बच्चा अपने टीचर के पास क्लासवर्क मांगने पहुंचता है।
लेकिन जब टीचर उसे काम देने से मना कर देते हैं, तो बच्चा जिस अंदाज में जवाब देता है और जिस तरह के एक्सप्रेशन देता है, वही लोगों का ध्यान खींच रहा है। यही वजह है कि वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
फीस पढ़ाने की लेते हो, तो काम भी देना पड़ेगा
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा टीचर से कहता है कि उसे क्लासवर्क चाहिए। इस पर टीचर बताते हैं कि उसे पहले ही दो बार काम दिया जा चुका है, इसलिए अब नया काम नहीं मिलेगा। इसके बाद बच्चा बिना झिझक कहता है, “फीस किस बात की लेते हो?” जब टीचर जवाब देते हैं कि फीस पढ़ाने की लेते हैं, तो बच्चा तुरंत बोल पड़ता है, “फिर काम भी देना पड़ेगा।”
बच्चे का आत्मविश्वास, बोलने का अंदाज और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने दमदार हैं कि कई यूजर्स उसकी तुलना फिल्मों के किरदारों से कर रहे हैं। कुछ लोगों को उसका अंदाज किसी फिल्मी हीरो जैसा लगा तो कुछ ने उसे “छोटा गुड्डू पंडित” तक कह दिया।
ये खबर भी पढ़ें : बाल-बाल बची जान! शिंदे गुट के नेता का बर्थडे बैनर दुपहिया सवार पर गिरा, देखें खौफनाक VIDEO
बच्चे के जवाब ने जीता लोगों का दिल
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर trolls.ox नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 91 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसका रिएक्शन कमाल का है।”
दूसरे ने लिखा, “मिर्जापुर का गुड्डू पंडित।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, “ये मेरे टाइप का बच्चा है।” सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बच्चे के आत्मविश्वास और बेहतरीन एक्सप्रेशन की तारीफ की, जबकि कुछ ने इसे क्लासरूम का सबसे मजेदार पल बताया।
