July 24, 2026

'बेटी को भी नहीं बख्शा... फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने| Navbharat Live

‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने

  • Written By:

    यति सिंह

Updated On: Jul 24, 2026 | 03:43 PM IST

विज्ञापन

सार

Anjana Singh Fake Photo Case: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने एआई से तैयार की गई फेक अश्लील तस्वीरों और जान से मारने की धमकियों के खिलाफ खेसारी लाल यादव और उनके साथियों पर कानूनी शिकंजा कसा है।

Khesari Lal Yadav Controversy

अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Khesari Lal Yadav Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। फेमस एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी और अपनी महज 11 साल की मासूम बेटी की एआई तकनीक से बनाई गई फर्जी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सख्त रुख अपनाया है। इस गंभीर डिजिटल अपराध और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर अंजना सिंह ने सीधे कानून का दरवाजा खटखटाया है।

इस मामले में भोजपुरी के फेमस एक्टर और गायक खेसारी लाल यादव तथा उनके कुछ करीबी सहयोगियों के नाम सामने आने से पूरे सिनेमा जगत में खलबली मच गई है। इंटरनेट पर अपनी और अपनी नाबालिग बेटी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचते देख अंजना सिंह ने लखनऊ स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में साफ किया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी छवि धूमिल करने का खेल रच रहे हैं। फर्जी तस्वीरों के साथ-साथ उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का भी यूज किया जा रहा है।

11 साल की बेटी को भी बनाया गया साजिश का शिकार

इस पूरे विवाद का सबसे दुखद और चिंताजनक पहलू यह है कि साइबर अपराधियों ने एक 11 साल की बच्ची को भी अपनी घिनौनी मानसिकता की बलि चढ़ा दिया। अंजना सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी की तस्वीरों को भी एआई के जरिए गलत ढंग से पेश किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर न केवल उनकी मां-बेटी की गरिमा को तार-तार करने की कोशिश की गई, बल्कि उन्हें लगातार गंभीर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

पुलिस जांच शुरू होने से बढ़ी इंडस्ट्री की हलचल

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन सोशल मीडिया खातों और आईपी एड्रेस की पहचान करने में जुट गई है, जहां से ये फर्जी एआई तस्वीरें अपलोड और शेयर की गई थीं।

इसके साथ ही धमकियां देने वाले फोन नंबरों और प्रोफाइल्स को भी सर्विलांस पर ले लिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस ने जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस पूरे प्रकरण में शामिल कई बड़े चेहरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: The Alliance Show: ‘पहली बार कीबोर्ड इस्तेमाल किया…’ सोहेल खान के बयान पर इंटरनेट पर आई रिएक्शन की बाढ़

खेसारी लाल यादव और सहयोगियों पर गंभीर आरोप

अपनी शिकायत में अंजना सिंह ने सीधे तौर पर पॉपुलर एक्टर खेसारी लाल यादव और उनसे जुड़े कुछ लोगों को इस मानसिक उत्पीड़न और साइबर अपराध का जिम्मेदार ठहराया है।

उनका कहना है कि इस तरह के कृत्य से उनका और उनके परिवार का जीना दूभर हो गया है। खेसारी लाल यादव द्वारा पर्सनल लाइफ में दखल देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की इस कोशिश ने अब बड़ा कानूनी मोड़ ले लिया है, जिससे इंडस्ट्री के भीतर आपसी गुटबाजी और खींचतान उजागर हो गई है।

Follow Navbharatlive whatsapp