July 21, 2026

अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा 'रामायण' का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!| Navbharat Live

Updated On: Jul 21, 2026 | 03:37 PM IST

विज्ञापन

सार

Avengers Doomsday Movie: 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर आते ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने लगा, लेकिन इसके कमज़ोर वीएफएक्स को लेकर दर्शकों ने इसकी तुलना 'रामायण' से शुरू कर दी।

Ramayana VFX vs Avengers Doomsday

'अवेंजर्स: डूम्सडे' और 'रामायण' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Ramayana VFX vs Avengers Doomsday: हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सुपरहीरो फ्रैंचाइज मार्वल की नई फिल्म ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी होते ही इंटरनेट की दुनिया में हलचल तेज हो गई है। रुसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी इस भव्य फिल्म का इंतजार पूरी दुनिया के दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। ट्रेलर सामने आते ही एडवांस्ड टिकट बुकिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं।

हालांकि रिकॉर्डतोड़ क्रेज के बीच एक अलग ही बहस छिड़ गई है। फिल्म के दृश्य और विजुअल इफेक्ट्स को देखकर सिनेमा प्रेमियों का एक बड़ा वर्ग काफी निराश नजर आ रहा है। भारतीय दर्शकों ने तो इसकी तुलना नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ से करनी शुरू कर दी है, जिससे वीएफएक्स की क्वालिटी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

कमज़ोर स्पेशल इफेक्ट्स को लेकर उठे तीखे सवाल

‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ के ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके क्लोज-अप शॉट्स और लाइटिंग को लेकर सवाल उठाए जाने लगे। कई सिनेमा प्रेमियों ने ध्यान दिलाया कि कुछ सीन्स में फिनिशिंग की भारी कमी दिख रही है। थॉर और डॉक्टर डूम के खास सीन्स में ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल साफ तौर पर पकड़ में आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

हालांकि मार्वल के पुराने सपोर्ट्स का मानना है कि फिल्मों के शुरुआती ट्रेलर अक्सर पूरे तैयार नहीं होते हैं। उनका दावा है कि दिसंबर में जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, तब तक इन खामियों को पूरी तरह सुधार लिया जाएगा। फिर भी क्लोज-अप शॉट्स में दिख रही कमियों ने फैंस के क्रेज को थोड़ा फीका जरूर कर दिया है।

भारतीय दर्शकों ने क्यों की रामायण के विजुअल्स से सीधी तुलना

सोशल मीडिया पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ के 4K ट्रेलर को लेकर हो रही है, कई यूजर्स का कहना है कि नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का 1 मिनट का लीक सीन भी मार्वल के भारी-भरकम बजट वाले दृश्यों से ज्यादा भव्य और प्रभावशाली दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत

अक्सर भारतीय फिल्मों की तकनीक की आलोचना करने वाले लोगों को इस बार हॉलीवुड फिल्म की कमियों पर खुलकर बात करते देखा गया। फिल्म को लेकर दर्शकों का मानना है कि जब हम अपने देश के सिनेमा में गलतियां ढूंढते हैं, तो हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की खामियों पर भी निष्पक्ष रहकर सवाल उठाने चाहिए।

वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचनाओं का असर फिल्म की कमाई पर बिल्कुल भी पड़ता नहीं दिख रहा है। 18 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही इस फिल्म के प्रीमियम शो के टिकट खिड़की खुलते ही बिक गए। रिलीज से करीब 5 महीने पहले ही प्री-सेल के मामले में इसने कई बड़े रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp