‘फौजी’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, प्रभास के दमदार एक्शन अवतार के साथ रिलीज डेट भी हुई कन्फर्म
-
Written By:
सोनाली झा
Updated On: Jul 16, 2026 | 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार
Fauji First Look: प्रभास की 'फौजी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। युद्ध के मैदान में प्रभास का इंटेंस अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। निर्देशक हनु राघवपुडी ने फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है।

फौजी का फर्स्ट लुक रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Prabhas Fauji First Look Out: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ को लेकर फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें प्रभास का अब तक का सबसे इंटेंस और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं और यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा है।
रिलीज हुए फर्स्ट लुक पोस्टर में प्रभास युद्ध के मैदान के बीच अकेले बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके चारों ओर तबाही, मलबा और शहीद सैनिकों के शव नजर आ रहे हैं। प्रभास का चेहरा खून और मिट्टी से सना हुआ है, लेकिन उनकी आंखों में हिम्मत और जज्बा साफ दिखाई देता है। एक हाथ में बंदूक और साधारण सफेद धोती जैसे परिधान में उनका लुक फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देता है।
इस दिन रिलीज होगी फौजी
पोस्टर जारी करने के साथ ही निर्देशक हनु राघवपुडी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि साहस, सम्मान और आजादी की भावना को समर्पित एक कहानी है, जो दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक अपनी जगह बनाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
‘फौजी’ में प्रभास के साथ इंटरनेट सेंसेशन ईमानवी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी सुदीप चटर्जी ने संभाली है।
ये भी पढ़ें- Katrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
पोस्ट-प्रोडक्शन की तैयारी शुरू
फिल्म की शूटिंग तेजी से पूरी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास जल्द ही अगले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसके बाद मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन पर फोकस करेंगे। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फैंस को इसके टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अगर फिल्म पोस्टर जितनी दमदार साबित हुई, तो फौजी साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।
