आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
-
Written By:
सोनाली झा
Updated On: Jul 11, 2026 | 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Akanksha Ranjan Sharan Sharma Wedding: आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की संगीत सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। करण जौहर ने सलमान खान के मशहूर 'तौलिया डांस' को रीक्रिएट किया।

करण जौहर, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Akanksha Ranjan Sharan Sharma Sangeet: अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा आज, 11 जुलाई को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले आयोजित संगीत समारोह की कई झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। करण जौहर, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर जैसे सितारों ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से पूरी महफिल को यादगार बना दिया।
संगीत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें जाह्नवी कपूर और करण जौहर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लोकप्रिय गाने ‘शावा शावा’ पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की एनर्जी और मस्ती ने मेहमानों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा करण जौहर ने अकेले स्टेज पर आकर सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर उनका मशहूर ‘तौलिया डांस’ भी रीक्रिएट किया। करण के इस मजेदार अंदाज पर मौजूद मेहमानों ने जमकर हूटिंग और तालियां बजाईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट ने डांस से जीता दिल
आकांक्षा रंजन कपूर की करीबी दोस्त आलिया भट्ट भी इस जश्न में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। वायरल वीडियो में आलिया, आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन, उनके पति आदित्य सील और अन्य दोस्तों के साथ फिल्म ‘कल हो ना हो’ के मशहूर गाने ‘माही वे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, आलिया ने वाणी कपूर और बाकी दोस्तों के साथ मिलकर ‘पनवाड़ी’ गाने पर भी जबरदस्त ठुमके लगाए। उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
2022 से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखा। अब यह कपल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद 12 जुलाई को दोनों एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित करेंगे, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। फिलहाल, संगीत समारोह के वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
