अगर इन दिनों Instagram या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको ऐसी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, जिनमें लोग 1980 के दशक के कपड़े, हेयरस्टाइल और पुराने कैमरे वाली फोटो में नजर आ रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि ये उनकी असली पुरानी तस्वीरें हों. इनमें से कई तस्वीरें AI की मदद से बनाई जा रही हैं.
इन दिनों AI 80s Photo Trend सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लोग अपनी मौजूदा फोटो को AI की मदद से ऐसा लुक दे रहे हैं, जैसे वह तस्वीर 1980 के दशक में खींची गई हो. खास बात यह है कि इसमें केवल Vintage Filter नहीं लगाया जाता, बल्कि AI पूरी तस्वीर को उस दौर के हिसाब से बदल सकता है.इसमें पुराने जमाने के कपड़े, बड़े बाल, स्टूडियो बैकग्राउंड, गर्म रोशनी, फिल्म ग्रेन और पुराने कैमरे जैसा इफेक्ट शामिल किया जा सकता है. अगर आप भी अपनी फोटो को 80s वाला लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक अच्छी फोटो और सही Prompt की जरूरत होगी.
AI से 80s वाली फोटो कैसे बनाएं?
सबसे पहले अपनी एक साफ और अच्छी क्वालिटी वाली फोटो चुनें. इसके बाद उसे ChatGPT जैसे AI Image Generator में अपलोड करें. अब नीचे दिए गए Prompts में से अपनी पसंद का Prompt कॉपी करके इस्तेमाल कर सकते हैं.ध्यान रखें कि Prompt में चेहरे की पहचान और चेहरे के असली फीचर्स को बनाए रखने की बात जरूर लिखें. इससे AI के आपकी शक्ल को बहुत ज्यादा बदल देने की संभावना कम हो सकती है.
Prompt 1: 80s का क्लासिक बॉलीवुड पोर्ट्रेट
अगर आप अपनी फोटो को पुराने बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा बनाना चाहते हैं तो यह Prompt इस्तेमाल कर सकते हैं:
Transform my uploaded photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features, identity and natural expression clearly recognisable. Do not change my facial structure or make me look like a different person. Give me period-appropriate 1980s Indian clothing, hairstyle and accessories. Use warm studio lighting, soft focus, subtle analogue film grain and slightly faded colours. Make the image look like a real photograph captured in India during the 1980s on an analogue camera, rather than a modern photo with a vintage filter. Keep the result photorealistic and avoid excessive sepia, artificial ageing or exaggerated vintage effects.
इस Prompt से फोटो में पुराने बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा माहौल बनाया जा सकता है. इसमें 80s के कपड़े, हेयरस्टाइल, गर्म रोशनी और पुराने कैमरे जैसा लुक शामिल होगा.
Prompt 2: 80s फैमिली एल्बम फोटो
अगर आप चाहते हैं कि फोटो ऐसी लगे जैसे वह 1980 के दशक के किसी पुराने Family Album से निकली हो, तो यह Prompt ट्राई करें:
Recreate my uploaded photo as an authentic Indian family photograph from the mid-1980s. Keep my face, identity and natural expression recognisable and unchanged. Give me clothing, hairstyle and styling appropriate for an Indian family photograph from the 1980s. Use a simple, natural home setting with realistic period details. Add the look of an old analogue camera: soft lighting, subtle film grain, slightly faded colours, natural shadows and mild imperfections from an old printed photograph. The final image should feel like a genuine family-album photograph from the 1980s, not a modern digital image with a vintage filter.
इसमें फोटो को ज्यादा ग्लैमरस बनाने के बजाय पुराने घर में खींची गई फैमिली फोटो जैसा नेचुरल लुक मिलेगा. हल्की फीकी कलर और फिल्म ग्रेन तस्वीर को पुराना एहसास देंगे.
Prompt 3: 80s रेट्रो स्ट्रीट स्टाइल
अगर आप चाहते हैं कि सिर्फ आपके कपड़े ही नहीं, बल्कि पूरी फोटो का माहौल 80s जैसा दिखाई दे तो यह Prompt काम आ सकता है:
Turn my uploaded photo into an authentic 1980s Indian street photograph. Preserve my real facial identity and recognisable facial features. Give me authentic 1980s clothing, hairstyle and accessories. Place me in a lively Indian urban street from the decade, with period-appropriate cars, shopfronts and surroundings. Use natural lighting, realistic shadows, subtle analogue film grain, slightly faded colours and the imperfect look of a candid photograph taken with a 1980s film camera. Make the final image photorealistic and historically believable, with no modern objects or digital-looking effects.
इस Prompt की मदद से AI सड़क, दुकानें, गाड़ियां और आसपास का माहौल भी पुराने समय के हिसाब से तैयार कर सकता है. इससे फोटो ज्यादा रियल और 80s वाली महसूस होगी.
Prompt 4: 80s कॉलेज स्टूडेंट लुक
अगर आप देखना चाहते हैं कि 1980 के दशक में कॉलेज स्टूडेंट होते तो कैसे दिखाई देते, तो यह Prompt आजमा सकते हैं:
Transform my uploaded photo into an authentic Indian college photograph from the 1980s. Keep my identity, facial structure and recognisable features intact. Give me an authentic 1980s college hairstyle, outfit and accessories. Place me in a period-appropriate college campus with realistic architecture and details from the decade. Make the image feel like a candid photograph captured on an analogue film camera. Use natural lighting, subtle film grain, slightly soft focus, realistic colours and the imperfect texture of an old printed photograph. Avoid modern clothing, objects, architecture and digital photography effects.
इससे आपकी फोटो में 80s के कॉलेज का माहौल, उस दौर के कपड़े और पुरानी फिल्म कैमरा वाली फील आ सकती है.
Prompt 5: 80s बॉलीवुड हीरोइन जैसा लुक
अगर आपको अपनी फोटो में 80s बॉलीवुड हीरोइन जैसा ग्लैमरस अंदाज चाहिए तो यह Prompt इस्तेमाल कर सकते हैं:
Reimagine my uploaded photo as a glamorous 1980s Bollywood heroine portrait. Keep my real facial identity and distinctive facial features recognisable. Give me a voluminous 1980s hairstyle, period-appropriate Indian makeup, a colourful saree, statement jewellery and styling inspired by classic Hindi cinema of the decade. Use a traditional Indian studio backdrop with warm cinematic lighting, soft focus and subtle analogue film grain. Add slightly faded but rich film colours and the visual texture of an old Bollywood publicity photograph. Keep the face natural and realistic. Do not make me look like a different person or use excessive beauty effects.
इस Prompt में 80s के बॉलीवुड स्टाइल की साड़ी, बड़े बाल, ज्वेलरी और पुराने स्टूडियो फोटो जैसा लुक मिल सकता है.
सिर्फ विंटेज फ़िल्टर लगाने से नहीं बनेगी 80s वाली फोटो
इस ट्रेंड की खास बात यह है कि AI सिर्फ फोटो का रंग बदलने तक सीमित नहीं रहता. सही Prompt देने पर वह कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड, लाइटिंग और यहां तक कि पूरी फोटो का माहौल भी बदल सकता है.अगर AI फोटो बनाते समय आपका चेहरा बार-बार बदल रहा है तो Prompt में साफ लिखें कि आपकी facial identity, facial structure और recognisable features को बनाए रखा जाए.
इसलिए आप इस बात को याद रखें कि एक अच्छी क्वालिटी की फोटो और साफ Prompt से बेहतर रिजल्ट मिलने की संभावना रहती है. आप एक ही फोटो पर अलग-अलग Prompts आजमाकर Bollywood Portrait, Family Album, College Look या Retro Street Style जैसे कई 80s लुक बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- आखिर बिना टूटे कैसे फोल्ड हो जाती है फोल्डेबल फोन की स्क्रीन? जानिए पूरा खेल
स्मार्टफोन सेक्टर में बढ़ेंगी नौकरियां, फेस्टिव सीजन से पहले कंपनियों ने की तैयारी

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More