Sep 11, 2026 10:25 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

ChatGPT के Images सेक्शन में मौजूद 80s प्रीसेट की मदद से बिना कोई Prompt लिखे रेट्रो फोटो बनाई जा सकती है। जानिए इस फीचर का इस्तेमाल करके अपनी फोटो को 1980s के ट्रेंडिंग अंदाज में बदलने का आसान तरीका क्या है।

बिना कोई प्रॉम्प्ट दिए 80s ट्रेंड वाली फोटो बनाई जा सकती है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s यानी 1980 के दशक के रेट्रो लुक वाली फोटोज काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी अपनी फोटो को 80s के अंदाज में बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए लंबा-चौड़ा AI Prompt लिखने की जरूरत नहीं है। कई लोग इंटरनेट पर इस लुक के लिए प्रॉम्प्ट सर्च कर रहे हैं और उनके लिए परेशान हैं। खास बात यह है कि ChatGPT ऐप या वेबसाइट के Images सेक्शन में ही इसके लिए एक तैयार प्रीसेट मौजूद है। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं।
मौजूदा प्रीसेट इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ChatGPT खोलें और Images सेक्शन में जाएं। यहां आपको AI इमेज बनाने के लिए अलग-अलग तैयार प्रीसेट दिखाई देते हैं। इन्हीं प्रीसेट में आपको ‘80s’ का विकल्प भी नजर आएगा।
अब ‘80s’ प्रीसेट पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी फोटो अपलोड करें। ChatGPT आपकी फोटो को 80s के रेट्रो अंदाज में बदलने के लिए इस प्रीसेट का इस्तेमाल करेगा। खास बात यह है कि आपको खुद से कोई लंबा Prompt लिखने की जरूरत नहीं है। आप इस पूरे प्रोसेस को नीचे स्टेप-बाय-स्टेप समझ सकते हैं।
ऐसे बनाएं 80s Trend वाली फोटो
- सबसे पहले ChatGPT खोलें।
- अब Images सेक्शन में जाएं।
- यहां दिखाई दे रहे तैयार प्रीसेट में ‘80s’ विकल्प खोजें।
- ‘80s’ प्रीसेट पर क्लिक करें।
- अपनी वह फोटो अपलोड करें जिसे आप रेट्रो लुक देना चाहते हैं।
- अब ChatGPT को फोटो प्रोसेस करने दें।
- कुछ समय बाद आपकी फोटो 80s स्टाइल में तैयार हो जाएगी।
- रिजल्ट पसंद आने पर उसे सेव कर सकते हैं या आगे एडिट करने के लिए ChatGPT को निर्देश दे सकते हैं।
बता दें, 80s प्रीसेट आपकी तस्वीर को उस दौर की फोटोग्राफी जैसा लुक देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें विंटेज फोटोग्राफी, पुराने जमाने के कलर टोन, रेट्रो स्टाइल और 1980s से प्रेरित विजुअल एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। यानी सिर्फ एक प्रीसेट चुनकर आप अपनी सामान्य फोटो को पूरी तरह अलग अंदाज दे सकते हैं।
पसंद की फोटो ना आए तो क्या करें?
अगर पहला रिजल्ट आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो उसी इमेज पर आगे बदलाव भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप रेट्रो लुक को और ज्यादा मजबूत करने, कपड़ों या बैकग्राउंड में 80s का टच जोड़ने या तस्वीर को पुराने फिल्म कैमरे से खींची गई फोटो जैसा बनाने के लिए कह सकते हैं।
प्रीसेट फीचर की खासियत यह है कि AI इमेज बनाने के लिए हर बार Prompt Engineering सीखने की जरूरत नहीं पड़ती। ChatGPT में दिए गए तैयार प्रीसेट आम यूजर्स के लिए इस प्रक्रिया को काफी आसान बना देते हैं। तो बस अपनी फोटो अपलोड करें और नए ट्रेंड का हिस्सा बन जाएं।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ेंSee Less