झुंझुनूं जिले में मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित आरआर मोरारका गवर्नमेंट कॉलेज और शहीद कर्नल जेपी जानू सरकारी स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में 804 मतदान दलों के कुल 1608 कार्मिकों ने
.
ईवीएम की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग दी गई आयोजित प्रशिक्षण के दौरान 804 पीठासीन अधिकारियों और 804 प्रथम मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्मिकों को ईवीएम की कार्यप्रणाली, मतदान से पहले की तैयारियां, मतदान अवधि के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और मतदान समाप्ति के बाद की जाने वाली जरूरी कार्रवाई के बारे में विस्तार से समझाया गया। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यावहारिक परेशानी न आए, इसके लिए कार्मिकों को ईवीएम का प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया।
निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मतदान दलों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी गंभीरता से पालन करने और अपने दायित्वों का निष्पक्ष, निर्भीक एवं पारदर्शी तरीके से निर्वहन करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने हिदायत दी कि मतदान से जुड़े सभी नियमों की पूरी जानकारी पहले से प्राप्त कर लें और मतदान के दिन कोई शंका या समस्या आने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर ही कदम उठाएं।
प्रपत्र भरने और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास ने बताया कि कार्मिकों को मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान समाप्त होने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई गई है। इसके अलावा जरूरी प्रपत्र भरने, मतदान केंद्र पर रखी जाने वाली सावधानियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने कार्मिकों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अजय कुमार आर्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौर, जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ सहित जिला व ब्लॉक स्तर के सभी मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।