
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Kush Shah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने इस शो में काम करने वाले तमाम कलाकारों को जबरदस्त पहचान दिलाई. यही वजह है कि आज के समय में लोग उन स्टार्स को उनके असली नाम से कहीं ज्यादा कैरेक्टर्स के नाम से जानते हैं. गोली भी शो के फेवरेट किरदारों में से एक हैं. पहले इस किरदार को कुश शाह निभाते थे, जिन्होंने जुलाई 2024 में इस शो को छोड़ दिया था.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ छोड़ने के लगभग 2 सालों के बाद अब कुश शाह ने यूट्यूब की दुनिया में एंट्री की है. उन्होंने ये भी बताया कि वो चैनल शुरू करने के बारे में लंबे समय से सोच रहे थे, लेकिन उन्हें अपलोड का बटन दबाने में 5 साल का समय लगा. कुश शाह ने ब्लॉगिंग और कुकिंग चैनल क्रिएट किया है. उन्होंने चैनल को अपना नाम ही दिया है. खास बात ये है कि जैसे ही उनका वीडियो आया, तुरंत ही वायरल हो गया.
कुश ने कब अपलोड किया वीडियो?
कुश ने अपना पहला वीडियो 7 सितंबर को सुबह लगभग 11 बजे अपलोड किया. महज 80 घंटे में यानी 10 सितंबर शाम 7 बजे तक उनके वीडियो को 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं उन्होंने 30 हजार ज्यादा सब्सक्राइबर्स भी अपने नाम कर लिए हैं.
कुश शाह ने क्या लिखा?
वीडियो के डिस्क्रिप्शन में गोली ने लिखा, “रिकॉर्ड बटन दबाओ. एडिट करो. अपलोड करो. लेकिन, न जाने क्यों, उस आखिरी बटन तक पहुंचने में मुझे 5 साल लग गए. मैंने बहुत लंबे समय से YouTube चैनल शुरू करने के बारे में सो रहा था. बहुत ज्यादा सोचा, प्लानिंग की, शक किया, टालता रहा…और फिर से प्लानिंग की. और आज आखिरकार मैंने अपलोड बटन दबा ही दिया. तो असल में ये सिर्फ मेरा पहला YouTube वीडियो नहीं है. ये वो पल है जब मैं आखिरकार अपनी ही रुकावटों से बाहर निकल पाया हूं. मेरे चैनल पर आपका स्वागत है.”
कुश शाह का वीडियो
ये भी पढ़ें-
34वें दिन बाहुबली 2, पुष्पा 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों को किया ढेर, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
कालीन भैया के 70mm भौकाल पर 250 करोड़ का दावा, जानिए वायरल बजट का सच
उनके इस वीडियो पर यूट्यूब इंडिया का कमेंट भी आया. यूट्यूब ने TMKOC के जेठालाल के अंदाज में लिखा, “गोली बेटा अब यूट्यूब पर मस्ती करेंगे.” शो में जेठालाल का ये डायलॉग काफी फेमस हुआ था, जहां पर कुश के किरदार से वो कहते थे, “गोली बेटा मस्ती नहीं.” बता दें कि कुश के बाद शो में गोली का किरदार एक्टर धर्मित तूरखिया निभा रहे हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More