August 6, 2026

8 अगस्त से शुरू होगी Flipkart Freedom Sale, जानिए Nothing और Oppo के किस मॉडल पर कितना मिलेगा डिस्काउंट - flipkart freedom sale deals revealed nothing phone 4a series oppo reno 15 lineup to get big discounts

8 अगस्त से शुरू हो रही Flipkart Freedom Sale में Nothing और Oppo के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर तगड़े डिस्काउंट का एलान हो गया है। सेल में Nothing Phone ...और पढ़ें

Flipkart फ्रीडम सेल 8 अगस्त शुरू होने जा रही है।

Flipkart फ्रीडम सेल 8 अगस्त शुरू होने जा रही है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart की Freedom Sale 8 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें अलग-अलग स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर डील्स मिलेंगी। Flipkart के Plus और VIP सब्सक्राइबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। सेल से पहले, Flipkart ने Nothing और Oppo के स्मार्टफोन्स की सेल प्राइसेज का खुलासा करना शुरू कर दिया है। सेल में Nothing की Phone 4a सीरीज, Oppo की K-सीरीज और Reno 15 लाइनअप पर डिस्काउंट मिलने की पुष्टि हुई है। सेल प्राइस के ऊपर कस्टमर्स नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।

सेल से पहले रिवील हुईं Nothing और Oppo स्मार्टफोन्स की डील्स

Freedom Sale के लिए बने Flipkart के डेडिकेटेड माइक्रोसाइट से Nothing और Oppo स्मार्टफोन्स की सेल प्राइसेज का पता चलता है। Nothing Phone 4a 46,999 रुपये की ओरिजिनल कीमत के बजाय 37,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके लिए EMI ऑफर्स 4,222 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे। वहीं, Phone 4a Pro की कीमत 49,999 रुपये की लॉन्च प्राइस के बजाय 43,999 रुपये तय की गई है।

हाल ही में लॉन्च हुआ Nothing Phone 4b सेल के दौरान 30,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर ऑफर किया जाएगा। ये हैंडसेट भारत में 34,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। इसके EMI ऑफर्स 3,444 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे।

Oppo का K14x अपकमिंग Flipkart Freedom Sale में 16,999 रुपये के बजाय 16,499 रुपये में मिलेगा। इसी तरह Oppo K14 की कीमत 21,999 रुपये से घटकर 18,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, Reno 14 ओरिजिनल कीमत 47,999 रुपये की जगह 36,999 की कीमत पर मिलेगा।

Flipkart माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि Reno 15 45,999 रुपये की लॉन्च प्राइस से घटकर 43,200 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, Reno 15c 5G 37,800 रुपये में उपलब्ध होगा। सेल में, Reno 15 Pro 61,200 रुपये में सेल किया जाएगा, जबकि Reno 15 Pro Mini 54,000 रुपये में उपलब्ध होगा।

Flipkart के मुताबिक, इन सभी कीमतों में चुनिंदा ऑफर्स और डिस्काउंट्स शामिल होंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस साल की Freedom Sale 8 अगस्त से चलाएगा। सेल खत्म होने की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। Plus और Flipkart Black मेंबर्स को सेल का 24 घंटे का अर्ली एक्सेस मिलेगा। सेल में पेमेंट से जुड़े कई ऑफर्स मिलेंगे। बायर्स UPI-बेस्ड डिस्काउंट्स का फायदा उठा सकेंगे।

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को पेमेंट्स पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, सेल के दौरान नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट्स भी मिलेंगे।