October 7, 2026

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने क्यों 8 साल तक छुपाकर रखा था अपना रिश्ता, अब किया खुलासा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने क्यों 8 साल तक छुपाकर रखा था अपना रिश्ता, अब किया खुलासा

रश्मिका-विजय ने किया खुलासाImage Credit source: rashmika.mandanna/Instagram

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद हैं. दोनों हमेशा एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. कपल ने 20 फरवरी 2026 को शादी की है. करीब 8 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंधे. कपल ने अपने 8 साल के रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था. लेकिन अब रश्मिका और विजय ने अपने इस फैसले पर खुलकर बात की है. कपल ने बता दिया है कि, इतने लंबे समय तक अपने रिश्ते को लोगों की नजरों दूर क्यों रखा था?

एक इंटरव्यू में रश्मिका और विजय ने खुलासा किया है कि, उन्हें नहीं लगा था कि ये किसी को बताने वाली बात है. एक्टर ने कहा कि, यह मेरी जिंदगी है और मुझे दूसरों से इसके बारे में बात क्यों करनी चाहिए?. इस इंटरव्यू में दोनों ने अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी बात की है.

ये भी पढ़ें: Rise And Fall S2: करण पटेल के बाद तेज प्रताप यादव ने छोड़ा राइज एंड फॉल 2, क्या है वजह?

रिश्ते को प्राइवेट रखने पर क्या बोले विजय?

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते को करीब आठ साल तक छिपाकर रखने को लेकर बात की. विजय ने कहा, रश्मिका और मैं आठ साल पहले सहकर्मी के तौर पर मिले थे. फिर हम दोस्त बने और उसके बाद प्यार हो गया. हम रिश्ते में थे और आखिरकार वह मेरी पत्नी बन गईं. इसमें छिपाने या लुका-छिपी जैसा कुछ नहीं था. मुझे इसके बारे में बात करना जरूरी नहीं लगा. यह मेरी जिंदगी है और मुझे दूसरों से इसके बारे में बात क्यों करनी चाहिए? रश्मिका ने भी इस पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, हमारा रिश्ता मनोरंजन के लिए नहीं है. यह हमारे लिए है. हम अपनी जिंदगी में जिस चीज को प्राइवेट रखना चाहते हैं, उसके बारे में बात नहीं करना चाहते.

रश्मिका को समझदार बता चुके हैं विजय

एक अन्य इंटरव्यू में विजय ने बताया था कि उनके रिश्ते में रश्मिका ज्यादा समझदार हैं. प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में विजय ने कहा, रिश्तों के मामले में रश्मिका ज्यादा मैच्योर हैं. जिस तरह से वह बात करती हैं, उससे यह साफ नजर आता है. वह दिन में कम से कम 10-15 बार मुझसे कहती हैं कि आई लव यू और वह मुझे भी अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए कहती हैं. मैं इसे लगातार महसूस करता हूं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि वह जानती हैं कि मैं उनसे प्यार करता हूं, इसलिए मुझे कहने की जरूरत नहीं है.

रणबाली में फिर साथ नजर आएंगे विजय-रश्मिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म रणबाली में साथ नजर आएंगे. राहुल सांक्रित्यन के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म एक ऐसे योद्धा की कहानी है, जो अपने लोगों की रक्षा के लिए एक दमनकारी ताकत के खिलाफ लड़ता है. फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button