October 4, 2026

सलमान खान स्कूल से निकाले गए, फिर बैकग्राउंड डांस से कमाए 75रु, आज 3000 करोड़ के मालिक

16

सलमान खान स्कूल से निकाले गए, फिर बैकग्राउंड डांस से कमाए 75रु, आज 3000 करोड़ के मालिक

Image Credit :

instagram

सलमान खान स्कूल से निकाले गए, फिर बैकग्राउंड डांस से कमाए 75रु, आज 3000 करोड़ के मालिक

आज सलमान खान भारत के सबसे अमीर एक्टर्स में गिने जाते हैं। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 3000 करोड़ रुपये बताई गई है। शाहरुख खान इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं जिनकी संपत्ति 10,000 करोड़ आंकी गई है और अमिताभ बच्चन 4000 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन सलमान की ये कामयाबी एक दिन में नहीं आई। उनके परिवार ने भी आर्थिक तंगी के दिन देखे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

स्कूल में फीस न भरने पर बाहर खड़ा किया गया

Image Credit :

social media

स्कूल में फीस न भरने पर बाहर खड़ा किया गया

काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो टू मच में सलमान ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि वो अक्सर शरारत करने की वजह से सजा पाते थे। लेकिन एक बार ऐसा हुआ जब उन्हें क्लास से बाहर खड़ा कर दिया गया और इसकी वजह उनका व्यवहार नहीं था। वो चौथी कक्षा में थे। उनके पिता सलीम खान स्कूल पहुंचे और टीचर से पूछा कि बेटा ने अब क्या कर दिया। टीचर ने कहा कि गलती सलमान की नहीं, आपकी है। फीस समय पर नहीं भरी गई थी इसलिए उसे बाहर खड़ा किया गया।

सलीम खान ने कहा फिर तो आपको मुझे बाहर खड़ा करना चाहिए था। उसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल से बात की और फीस चुकाई, लेकिन दो हफ्ते बाद फिर वही बात हुई और सलमान को स्कूल से निकाल दिया गया। आमिर खान भी उसी बातचीत में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उनके माता-पिता भी फीस समय पर नहीं भर पाते थे और स्कूल में असेंबली में नाम पुकारे जाते थे।

36

सलीम खान के भी संघर्ष के दिन

Image Credit :

others

सलीम खान के भी संघर्ष के दिन

सलीम खान भी मुंबई आने के बाद काफी संघर्ष से गुजरे। 1960 के दशक में वो एक्टर बनने की कोशिश कर रहे थे। एंग्री यंग मेन डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने बताया कि वो मरीन ड्राइव के पास गेस्ट हाउस में आधे कमरे के लिए महीने के 55 रुपये देते थे। उनकी पहली ख्वाहिश थी कि पूरा कमरा 110 रुपये में किराए पर ले लें, लेकिन वो कभी पूरा नहीं हो सका। बाद में उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग का रास्ता चुना और जावेद अख्तर के साथ सलीम-जावेद की जोड़ी बनी। जंजीर, शोले और दीवार जैसी फिल्मों ने उन्हें उस समय के सबसे ऊंचे भुगतान वाले राइटर्स में शामिल कर दिया।

46

14 साल की उम्र में 75 रुपये कमाए

Image Credit :

instagram

14 साल की उम्र में 75 रुपये कमाए

सलमान ने टू मच शो में बताया कि 14 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ताज होटल में एक इवेंट में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर परफॉर्म किया था। उस दिन उन्हें सिर्फ 75 रुपये मिले थे। ये उनकी जिंदगी की शुरुआती कमाई में से एक थी।

56

एक्टिंग की शुरुआत और संघर्ष

Image Credit :

others

एक्टिंग की शुरुआत और संघर्ष

फिल्मों में आने से पहले सलमान ने शशिलाल के नायर की फिल्म फलक में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। 1988 में बीवी हो तो ऐसी से उन्होंने सपोर्टिंग रोल में डेब्यू किया। 1989 में सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया ने उन्हें हीरो बना दिया। लेकिन ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद उसके बाद चार-पांच महीने तक उन्हें कोई काम नहीं मिला। सलमान ने आप की अदालत में बताया था कि उन्हें लगा कि अब काम ही नहीं मिलेगा क्योंकि भाग्यश्री शादी करके फिल्में छोड़ने वाली थीं। उस समय सफलता का श्रेय ज्यादातर भाग्यश्री को दिया जा रहा था।

सलीम खान ने आगे बढ़कर प्रोड्यूसर जीपी सिप्पी से बात की और ऐलान करवाया कि सलमान को एक फिल्म के लिए साइन किया गया है। ट्रेड मैगजीन में खबर छपते ही ऑफर्स आने शुरू हो गए। अपनी पहली फिल्म के लिए सलमान को 31,000 रुपये मिले थे। बाद में उनकी मेहनत देखकर फीस बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दी गई।

66

3000 करोड़ की नेट वर्थ

Image Credit :

Salman Khan/ Facebook

3000 करोड़ की नेट वर्थ

सलमान खान की कहानी बताती है कि आज की चमक-दमक के पीछे कितना संघर्ष छिपा है। स्कूल से निकाले जाने वाले लड़के से लेकर 3000 करोड़ की नेट वर्थ वाले सुपरस्टार तक का सफर आसान नहीं था। ये कहानी सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि हौसले और मेहनत की भी है।