August 8, 2026

शिवपुरी में तेज बारिश से महुअर नदी उफनी: स्कूल-घरों तक पहुंचा पानी; अब भी वर्षा पिछले साल से 729.72 मिमी कम - Shivpuri News

शिवपुरी जिले में शुक्रवार शाम से रुक-रुककर बारिश जारी है। शुक्रवार रात पिछोर क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद महुअर नदी उफान पर आ गई। नदी का पानी कई गांवों में घुस गया और खेतों में खड़ी फसलें डूब गईं।

.

महुअर नदी में उफान के कारण गुरुकुदवाया गांव में नदी का पानी स्कूल और कुछ घरों तक पहुंच गया। इसके अतिरिक्त, बूढ़ोन शाजापुर, उमरीकला और पायगा सहित आसपास के कई गांवों के खेत पानी से भर गए हैं। इससे खेतों में खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है।

नदी का तेज बहाव पिछोर क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए करैरा क्षेत्र तक पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार करैरा पुल से नदी को इतने तेज बहाव के साथ बहते हुए देखा गया। लगातार बारिश के कारण जिले के अन्य नदी-नालों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है।

बारिश के बाद भले ही जिले के कई हिस्सों में नदी-नालों में पानी बढ़ा और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी, लेकिन पूरे सीजन के आंकड़े बताते हैं कि इस बार बारिश पिछले वर्ष की तुलना में काफी पीछे चल रही है। अब तक पिछले साल की तुलना में 729.72 मिमी कम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार सुबह तक भी जिले के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश जारी रही।

खेतों में खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है।

खेतों में खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है।

पिछले साल के मुकाबले 729.72 मिमी कम बारिश भू-अभिलेख शाखा के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2026 से अब तक शिवपुरी जिले में 313.82 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल इसी तारीख तक जिले में 1043.54 मिमी औसत बारिश हो चुकी थी। इस तरह इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 729.72 मिमी कम बारिश हुई है। यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार अब तक करीब 70 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक के अनुसार जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है। पिछले वर्ष जिले में पूरे मानसून सीजन के दौरान कुल 1585.86 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इस लिहाज से इस साल अब तक हुई बारिश सामान्य औसत की तुलना में भी काफी कम है।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक के अनुसार जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक के अनुसार जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है।

शिवपुरी में सबसे ज्यादा, खनियाधाना में सबसे कम जिले में 1 जून से अब तक तहसीलवार दर्ज वर्षा के आंकड़ों के अनुसार शिवपुरी में 401.80 मिमी, बैराड़ में 232 मिमी, पोहरी में 392 मिमी, नरवर में 353 मिमी, करैरा में 357.60 मिमी, पिछोर में 262 मिमी, कोलारस में 331 मिमी, बदरवास में 286.50 मिमी तथा खनियाधाना में 208.50 मिमी बारिश दर्ज की गई है।