July 11, 2026

7100mAh बैटरी और 144Hz स्मूद डिस्प्ले के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, लॉन्च डेट भी हुई कन्फर्म

7100mAh बैटरी और 144Hz स्मूद डिस्प्ले के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, लॉन्च डेट भी हुई कन्फर्म

भारत में लॉन्च से पहले Motorola फोन की चर्चा तेज, 7100mAh बैटरी और सुपर स्मूद डिस्प्ले बनेगा बड़ा हथियार

Motorola ने भारत में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Edge 70 Max की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने Flipkart पर बनाए गए माइक्रोसाइट के जरिए फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा की है. यह स्मार्टफोन मौजूदा Edge 70 सीरीज में एक नया और ज्यादा पावरफुल मॉडल होगा. लॉन्च के दौरान इसकी कीमत और कैमरा फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

15 जुलाई को होगी भारत में एंट्री

Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola Edge 70 Max को भारत में 15 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद ग्राहक इसे Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे. सामने आई तस्वीरों के मुताबि, फोन में पतले बेजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है. पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है. यह स्मार्टफोन लाइट ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाई दिया है.

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से होगा लैस

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर AI से जुड़े कामों में पहले के मुकाबले बेहतर क्षमता प्रोवाइड करेगा. फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM मिलने की बात सामने आई है. इसके अलावा इसमें ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे कई स्मार्ट फीचर्स सीधे फोन पर काम कर सकेंगे.

गेमिंग के लिए खास कूलिंग सिस्टम

लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसमें 5,500 वर्ग मिलीमीटर का वेपर कूलिंग चैंबर मिलेगा, जो हीट को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद करेगा. कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के दौरान फोन की परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखने में मदद करेगा.

144Hz डिस्प्ले और 7000 निट्स ब्राइटनेस

Motorola Edge 70 Max में Quad-HD+ LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स तक होगी. डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलेगी. इसमें 10-बिट कलर आउटपुट, DCI-P3 कलर गैमट और 95.12 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि फोन में BGMI जैसे गेम 120fps तक खेले जा सकेंगे.

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी दमदार होगा. Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार 58 घंटे तक का बैकअप दे सकती है. चार्जिंग के लिए इसमें 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा फोन में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में एक खास फीचर हो सकता है.फोन की कीमत और कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.

यह भी पढ़ें- iPhone पर इस लकीर का क्या है मतलब, सिर्फ डिजाइन या फिर वजह है कुछ और?

दुनिया की 2 दिग्गज कंपनियों में तकरार! Apple ने ChatGPT बनाने वाली OpenAI पर लगाया केस

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button