August 16, 2026

लंबी बीमारी के बाद बंगाली डायरेक्टर राजा सेन का 71 साल की उम्र में निधन, करियर में जीते 3 नेशनल अवार्ड्स

Director Raja Sen Death: बंगाली सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज फिल्म निर्देशक राजा सेन का निधन हो गया है. वे 71 साल के थे. लंबी बीमारी के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. वे अपने यूनिक डायरेक्शन के लिए जाने जाते थे. इसलिए ही डायरेक्टर को उनके शानदार काम के लिए 3 नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.

PTI की रिपोर्ट की मानें तो राजा सेन को एस एस के एम अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उन्हें मल्टिपल हेल्थ इशूज थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. अस्पताल में सेन की निगरानी कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि उनके शरीर में मल्टिपल कॉम्प्लिकेशन्स थीं और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद भी उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. इसके पहले राजा सेन को बैक इंजरी की शिकायत के बाद एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कबसे बिगड़ी थी राजा सेन की तबीयत?

लेकिन यहां उनकी हालत और भी बिगड़ गई थी. उन्हें फेफड़ों और दिल से जुड़ी बीमारियां हो गई थीं. उनकी सेहत की गंभीरता को देखते हुए पिछले ही हफ्ते उन्हें एस एस के एम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी किडनी में भी कॉम्प्लिकेशन्स पाए गए थे. उनकी बिगड़ी सेहत की शुरुआत सालों पहले माया मृदंग के सेट पर हुई थी जहां वे सेट पर ही गिर गए थे. उस दौरान उनकी इंजरी को इतना सीरियसली नहीं लिया गया था. लेकिन धीरे-धीरे उनकी दिक्कत बढ़ने लग गई थी.

ये भी पढ़ें- ट्रेन में सीट को लेकर RPF जवानों से भिड़ गईं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, रेजर से हमला करने का लगा आरोप

करियर में जीते 3 नेशनल अवार्ड्स

साल 1993 में उन्हें सुचित्रा मित्रा डाक्यू फिल्म बनाई थी जिसके लिए उन्हें उनका पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने बच्चों पर दामु नाम की एक फिल्म बनाई थी. इस फिल्म के लुए उन्हें बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म की कैटेगरी में दूसरा नेशनल अवार्ड मिला था. वहीं दूसरी तरफ साल 1999 में बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वेलफेयर की कैटेगरी में उन्हें अत्मियो स्वजन के लिए तीसरा नेशनल अवॉर्ड मिला था.

उनकी कई फिल्मों को भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में भी स्थान मिला था. उन्होंने साल 2002 में देश फिल्म में काम किया था. इसमें जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी काम करते नजर आए थे. उनके निधन से बंगाली सिनेमा में शोक की लहर है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button