August 13, 2026

एबीवीपी ने निकाली 700 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा: स्कूलों के बच्चे हुए शामिलभारत माता की जय के लगे नारे, जगह-जगह हुआ स्वागत - Agra News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को न्यू आगरा कम्युनिटी हॉल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्रों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा न्यू आग

.

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

तिरंगा यात्रा में छात्रों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से सहभागिता की। लगभग 700 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा न्यू आगरा कम्युनिटी हॉल से प्रारंभ होकर न्यू आगरा मार्केट के विभिन्न मार्गों से होते हुए दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट तक पहुंची।

यात्रा के दौरान क्षेत्र के प्रमुख दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्पवर्षा एवं राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हितेश लवानिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और समाज एवं देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री पुनीत कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आगरा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्ताह भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्र के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम तथा देश के प्रति उनके दायित्वों से जोड़ना है।

तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कार्यकर्ता, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, अभिषेक मौर्य, दीपक कश्यप, दीक्षा चौधरी,दीपक बजरंगी, सागर,प्रीति बघेल, प्रथम गोयल,नितिन दुबे, विवेक सिंह,रचित यादव,भुवनेश उपाध्याय,रॉनित परमार,अश्वनी चौधरी,आयुष कश्यप जितेंद्र चौधरी,अतिशय जैन,शिवम कोली, ललित चौधरी,आयुष यादव, आदित्य ठाकुर, मन्नू बघेल, राहुल सिंह,आशीष पांडे, अंकित चाहर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।