July 27, 2026

7 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज OTT पर बनी टॉपर, मस्ट वॉच निकली सरकारी स्कूली ड्रामा थ्रिलर - adarsh baal vidyalaya ott release key key menon school drama series trending number one on prime video

हाल ही में ओटीटी पर एक 7 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जो अब ट्रेंडिंग में पहले स्थान पर बनी हुई है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर टॉपर बनी सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओटीटी पर टॉपर बनी सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी पर कब्जा जमाए हुए ये सीरीज

  2. कॉमेडी से भरपूर हैं 7 एपिसोड

  3. इस प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 बनी वेब सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज देखना सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आता है। हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी ही मोस्ट अवेटेड सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसने आते ही कि दर्शकों के दिलों को जीत लिया है। अपनी कॉमेडी से भरपूर कहानी के चलते इस वेब सीरीज की चर्चा हर तरफ हो रही है। 

जिसकी वजह से जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 7 एपिसोड वाली इस सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, वहां पर वह नंबर-1 के स्थान पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

इस सीरीज ने जीता जनता का दिल

भारत के सबसे चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में बात की जाए तो उसमें नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का नाम शामिल होता है। हर वीकेंड इन दोनों की प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्म को रिलीज किया जाता है। फिलहाल यहां बात प्राइम वीडियो (Prime Video) के बारे में की जा रही है, जिस पर एक 7 एपिसोड वाली नई सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी कॉमेडी ड्रामा, फ्लॉप फिल्म को पछाड़कर छीन ली टॉपर की कुर्सी

adarsh baal vidyalaya ott

इस वेब सीरीज का नाम है- आदर्श बाल विद्यालय (Adarsh Baal Vidyalaya)। जी हां अभिनेता के के मेनन स्टारर ड्रामा कॉमेडी सीरीज ने जनता का दिल जीत लिया है और इसी वजह से ये सीरीज फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर-1 की कुर्सी पर ट्रेंड कर रही है। बात की जाए सीरीज के जॉनर के बारे में तो ये इसके टाइटल से साफ पता चलता है कि यह एक स्कूली ड्रामा थ्रिलर है। 

adarsh baal vidyalaya ott (1)

आदर्श बाल विद्यालय में दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की कहानी को दिखाया गया है, जहां का स्टूडेंट्स काफी उत्पाती हैं। इस स्कूल के एक हेड मास्टर हैं, जिनकी बच्चों के साथ काफी बनती है। स्कूल का प्रिंसिपल उस हेडमास्टर को ये जानकारी देता है कि अगर 10वीं की कक्षा का रिजल्ट अच्छा जाएगा तो तुमको कैम्ब्रिज जाने का मौका मिलेगा। बस इसी के इर्द-गिर्द पूरी सीरीज की स्टोरी घूमती है। 

आदर्श बाल विद्यालय की आईएमडीबी रेटिंग

के के मेनन की लेटेस्ट वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय एक मस्ट वॉच सीरीज बन गई है। इसका अंदाजा आप वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग को देखकर आसानी से लगा सकते हैं, जो फिलहाल 8.3/10 है।